Delhi University CSAS Registration 2026: डीयू सीएसएएस रजिस्ट्रेशन ugadmission.uod.ac.in पर शुरू, जानें फीस
Santosh Kumar | June 27, 2026 | 07:19 AM IST | 1 min read
जो स्टूडेंट्स सीयूईटी यूजी 2026 में क्वालीफाई हुए हैं, वे अब डीयू के 60 से अधिक कॉलेजों में लगभग 79 यूजी प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकेंगे।
नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए अंडरग्रेजुएट (यूजी) एडमिशन के वास्ते कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पोर्टल एक्टिवेट कर दिया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जो स्टूडेंट्स सीयूईटी यूजी 2026 में क्वालीफाई हुए हैं, वे अब डीयू के 60 से अधिक कॉलेजों में लगभग 79 यूजी प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकेंगे। एकेडमिक सेशन 21 जुलाई से शुरू होने वाला है।
रजिस्ट्रेशन के पहले चरण में पर्सनल जानकारी देना, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना और आवेदन फीस जमा करना शामिल है। दूसरे चरण में कोर्स व कॉलेज की पसंद भरना होगा, जबकि तीसरे चरण में सीट अलॉटमेंट और फीस भुगतान होगा।
Delhi University CSAS Registration 2026: रजिस्ट्रेशन फीस
कैंडिडेट्स को सीयूईटी एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा। जनरल, ओबीसी-एनसीएल और ईडबल्यूएस कैटेगरी के लिए फीस ₹250 है, जबकि एससी-एसटी और पीडबल्यूबीडी के लिए ₹100 है।
बीएफए, बीएससी (पीई, एचई व एस) या बीएस (ऑनर्स) म्यूजिक जैसे परफ़ॉर्मेंस-बेस्ड प्रोग्राम के लिए ₹400 की अतिरिक्त फीस लगेगी, और ईसीए/स्पोर्ट्स कोटा के लिए हर कोटा पर ₹100 की अतिरिक्त नॉन-रिफंडेबल फीस लगेगी।
DU CSAS Registration 2026: डीयू सीएसएएस रजिस्ट्रेशन संबंधी निर्देश
उम्मीदवार अंडरग्रेजुएट बुलेटिन ऑफ इन्फॉर्मेशन 2026-27 को ध्यान से पढ़ें। सभी जानकारी, शेड्यूल और अपडेट पोर्टल पर उपलब्ध हैं। ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स का फिजिकल वेरिफिकेशन बाद में कॉलेज द्वारा किया जाएगा।
गलत जानकारी देने पर एप्लीकेशन रद्द किए जा सकते हैं। डीयू की सीएसएएस प्रक्रिया पूरी तरह से सीयूईटी यूजी 2026 के स्कोर पर आधारित है। मेरिट, आरक्षण नीतियों और प्रोग्राम-विशेष योग्यता के आधार पर सीट आवंटन होगा।
हेल्पलाइन नंबर +91 8065068768 (सोमवार से शुक्रवार, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक) उपलब्ध है। ईमेल ug@admission.du.ac.in पर भी संपर्क किया जा सकता है। छात्र नियमित रूप से पोर्टल और डैशबोर्ड चेक करते रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी