Delhi University News: आर्ट्स फैकल्टी के सभागार का नाम होगा वंदे मातरम् हॉल, उड़िया अध्ययन केंद्र को मंजूरी
Press Trust of India | December 13, 2025 | 12:32 PM IST | 1 min read
कार्यकारी परिषद ने ढाका कॉम्प्लेक्स की 3.7 एकड़ खाली भूमि पर छात्राओं के लिए नया छात्रावास बनाने का भी प्रस्ताव रखा।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की कार्यकारी परिषद (ईसी) ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिनमें एक प्रमुख हॉल का नाम बदलकर ‘वंदे मातरम् हॉल’ रखना और उड़िया अध्ययन केंद्र की स्थापना को मंजूरी देना शामिल है। कुलपति योगेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सहमति बनी कि कला संकाय में स्थित सभागार को नवीनीकरण के बाद ‘वंदे मातरम् हॉल’ के नाम से जाना जाएगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलपति योगेश सिंह ने यह भी पुष्टि की कि 28 फरवरी, 2026 को आयोजित होने वाले डीयू के 102वें दीक्षांत समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि होंगे।
Also read रूस की एचएसई यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर डीयू बनाएगा स्पेस मिरर लैब, सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर
परिषद ने कला संकाय में उड़िया अध्ययन केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव को भी अनुमोदित कर दिया कुलपति सिंह ने कहा कि यह केंद्र उड़िया भाषा, साहित्य, संस्कृति और सभ्यता पर ज्ञान के दायरे का विस्तार करेगा।
परिषद ने ढाका कॉम्प्लेक्स की 3.7 एकड़ खाली भूमि पर छात्राओं के लिए नया छात्रावास बनाने का भी प्रस्ताव रखा। बैठक में 2025-26 के लिए 1,312.33 करोड़ रुपये के संशोधित बजट अनुमान को भी स्वीकृति दे दी गई।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी