Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की एक हफ्ते में तीसरी बार मिली धमकी
Press Trust of India | December 14, 2024 | 12:12 PM IST | 1 min read
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि हमें सुबह 6:09 बजे डीपीएस आरके पुरम में बम होने की धमकी के बारे में फोन आया। अग्निशमन विभाग, स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम का पता लगाने वाली टीमें स्कूल पहुंचीं और तलाशी अभियान शुरू किया।
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के 30 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के एक दिन बाद शनिवार को फिर से दिल्ली के कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां दी गई हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह इस सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेजे जाने की तीसरी घटना है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि हमें सुबह 6:09 बजे डीपीएस आरके पुरम में बम होने की धमकी के बारे में फोन आया। अग्निशमन विभाग, स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम का पता लगाने वाली टीमें स्कूल पहुंचीं और तलाशी अभियान शुरू किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला लेकिन तलाशी जारी है।
इससे पहले शुक्रवार को, लगभग 30 स्कूलों को ईमेल पर बम की धमकी मिली, जिसके बाद एजेंसियों ने स्कूल परिसरों की तलाशी शुरू की थी। इससे पहले, सोमवार को कम से कम 44 स्कूलों को इसी तरह के ईमेल मिले थे। तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर पुलिस ने उन धमकियों को अफवाह करार दिया था।
Also read Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच जारी
पुलिस ने कहा कि आज यानी शनिवार सुबह 6:12 बजे स्कूल को childrenofallah@outlook.com से बैरी अल्लाह के नाम से एक ग्रुप मेल प्राप्त हुआ।
अगली खबर
]Simultala Awasiya Vidyalaya Admit Card: सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 की मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी
जिन छात्रों ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय (एसएवी) कक्षा 6 मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त की है, वे आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी