Delhi High Court JJA Admit Card 2026: दिल्ली हाई कोर्ट जेजेए एडमिट कार्ड जारी, मुख्य परीक्षा 4 अक्टूबर को
Abhay Pratap Singh | September 29, 2026 | 01:58 PM IST | 2 mins read
दिल्ली हाई कोर्ट मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने आज जूनियर जूडिशियल असिस्टेंट (JJA)/ रीस्टोरर (Restorer) मुख्य परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in के माध्यम से दिल्ली हाई कोर्ट जेजेए टियर 2 एडमिट कार्ड 2026 जांच और डाउनलोड सकते हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट जेजेए 2026 मेन्स एग्जाम 4 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी आदि लाना होगा। दिल्ली एचसी जेजेए 2026 एग्जाम सेंटर पर कैलकुलेटर, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवॉइज जैसे उपकरण प्रतिबंधित हैं।
Delhi HC JJA Mains Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
अभ्यर्थियों को दिल्ली हाई कोर्ट मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम , परीक्षा का नाम , परीक्षा तिथि, रोल नंबर, परीक्षा का समय, परीक्षा की अवधि, परीक्षा केंद्र का पता, पंजीकरण संख्या और परीक्षा दिवस निर्देश जैसे विवरण शामिल हैं।
दिल्ली एचसी जेजेए प्रीलिम्स 2026 में सफल उम्मीदवार ही मेन्स में शामिल होने के पात्र हैं। दिल्ली हाई कोर्ट जेजेए चयन परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा (टियर-1), मुख्य परीक्षा (टियर-2), टाइपिंग टेस्ट, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 152 पदों को भरा जाएगा।
मुख्य परीक्षा पैटर्न के अनुसार, दिल्ली एचसी जेजेए मेन्स 2026 में वर्णनात्मक प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। भाग-ए में 40 अंकों का निबंध और 20 अंकों का पत्र लेखन शामिल होगा, जबकि भाग-बी में 30 अंकों की ग्रामर और 20 अंकों का ट्रांसलेशन पूछा जाएगा। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी और परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में कराई जाएगी।
Delhi High Court JJA Mains Admit Card 2026: डाउनलोड करें
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके दिल्ली हाई कोर्ट जेजेए मेन्स 2026 एडमिट कार्ड जांच सकते हैं:
- दिल्ली एचसी भर्ती पोर्टल https://delhihighcourt.nic.in/web/job-openings पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट/रिस्टोरर (ओपन) एग्जाम-2026 स्टेज-2: मेन (डिस्क्रिप्टिव) एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
- इसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करें और क्रेडेंशियल की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी