Delhi HCJS Admit Card: दिल्ली हाईकोर्ट न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानें डाउनलोड का तरीका
Saurabh Pandey | April 8, 2024 | 11:02 AM IST | 1 min read
दिल्ली हाईकोर्ट न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार मेंस परीक्षा परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार मेंस परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
दिल्ली न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड परीक्षा वाले दिन का इंतजार किए बिना पहले ही डाउनलोड कर रख लें। जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
परीक्षा तिथि
दिल्ली न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा 2023 पहले 30 और 31 मार्च को आयोजित की जानी थी, लेकिन फिर इसे बाद में 13 और 14 अप्रैल, 2024 के लिए निर्धारित किया गया है।
दिल्ली न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कुल 554 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर, 2023 को आयोजित की गई थी। जबकि इसका रिजल्ट मार्च में घोषित किया गया था। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 53 रिक्तियों को भरना है।
Also read AIL LET 2024: आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एलईटी पंजीकरण 9 अप्रैल से ail.ac.in पर होगा शुरू
एडमिट कार्ड डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, सार्वजनिक सूचना-भर्ती परिणाम पर जाएं।
- 'दिल्ली न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा (लिखित) - 2023 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करें' पर क्लिक करें।
- अब पीडीएफ में डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें और लॉगिन करें।
- अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें
अगली खबर
]MP Board Class 5th, 8th Result Live: एमपीबीएसई एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2024 डेट, लिंक, टॉपर्स जानें
परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने एमपीबीएसई एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से परीक्षा का रिजल्ट देख सकेंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई