DDU University: विशेष, छूटी हुई प्रैक्टिकल और रिसर्च प्रोजेक्ट के संबंध में सूचना जारी; परीक्षा तिथि जांचें

Abhay Pratap Singh | September 21, 2026 | 05:51 PM IST | 1 min read

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, सभी संबंधित विभागाध्यक्षों के स्तर से ही इन परीक्षाओं का संचालन किया जाना है।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ddugu.ac.in है। (इमेज-आधिकारिक एक्स/डीडीयू यूनिवर्सिटी)

नई दिल्ली: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU Gorakhpur University) ने यूनिवर्सिटी और संबंध महाविद्यालयों में सत्र 2025–26 की सेमेस्टर प्रणाली के तहत विशेष परीक्षाओं के आयोजन को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। जिन छात्रों ने अपनी छूटी हुई प्रैक्टिकल परीक्षा या रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए परीक्षा फॉर्म भरे थे, उनकी परीक्षाएं अब विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएंगी।

विभागीय पोर्टल पर सूची अपलोड -

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, सभी संबंधित विभागाध्यक्षों के स्तर से ही इन परीक्षाओं का संचालन किया जाना है। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों की विस्तृत सूची संबंधित विभागों के ऑनलाइन लॉगिन पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। विभाग अपनी सूची के आधार पर पात्र विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल करेंगे।

एक सप्ताह में अंक अपलोड करने के निर्देश -

परीक्षा नियंत्रक ने संबंधित अधिकारियों व विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अभ्यर्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा व रिसर्च प्रोजेक्ट को जल्द संपन्न कराएं। साथ ही, परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के प्राप्तांकों को एक सप्ताह के भीतर पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है, जिससे परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम समय पर घोषित किया जा सके।

Also read DUSU Elections 2026: डूसू के विजेताओं ने सुरक्षा, सुविधाओं व छात्रों की समस्याओं पर ध्यान देने का वादा किया

PHED 100 (स्पोर्ट्स), स्पेशल बैक प्रायोगिक परीक्षा -

स्नातक स्तर सेमेस्टर 1 से 56 PHED 100 (Sports) एवं (स्पेशल बैंक) के सभी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा क्रीड़ा परिषद कार्यालय में होगी। नीचे सारणी में तिथियां जांच सकते हैं:

क्रम संख्या कक्षा तिथि समय स्थान

01.

बीए (All Students) I, II, III, IV, V & VI Semester (Special Back)

25.09.2026

सुबह 11:00 बजे

क्रीड़ा परिषद भवन

02.

बीएससी (All Students) V & VI Semester (Special Back)

25.09.2026

दोपहर 12:00 बजे

क्रीड़ा परिषद भवन

03.

बीकॉम (All Students) I, II, III, & V Semester (Special Back)

25.09.2026

दोपहर 12:30 बजे

क्रीड़ा परिषद भवन

04.

बीबीए (All Students) I Semester (Special Back)

05.

समस्त छूटे हुए छात्रों के

26.09.2026

सुबह 11:30 बजे

क्रीड़ा परिषद भवन

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]