CUET UG Final Answer Key 2024: सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | July 25, 2024 | 04:41 PM IST | 2 mins read
CUET UG फाइनल आंसर की 2024 का उपयोग करके उम्मीदवार परीक्षा में अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 25 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2024 (CUET UG 2024) की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG के माध्यम से सीयूईटी यूजी 2024 फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
New: CUET 2026 College Predictor | DU College 2026 Predictor
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Current Affairs-June
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी 2024 अंतिम उत्तर कुंजी ओएमआर और सीबीटी मोड में आयोजित परीक्षा के लिए जारी की गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद सीयूईटी यूजी 2024 फाइनल आंसर की जारी की है।
उम्मीदवार CUET UG फाइनल आंसर की 2024 का उपयोग करके परीक्षा में अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी 2024 परिणाम की घोषणा एनटीए सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर 2024 के आधार पर करेगा। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट एनटीए सीयूईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
एनटी सीयूईटी यूजी अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 5 अंक दिए जाएंगे। जबकि, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। बता दें कि, 7 जुलाई को एनटीए ने सभी विषयों के लिए प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की और 9 जुलाई तक उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गई।
CUET UG 2024: मार्किंग स्कीम
- यदि कई विकल्प सही पाए जाते हैं, तो सीयूईटी यूजी ओएमआर शीट पर किसी भी सही विकल्प का चयन करने वाले कैंडिडेट को पांच अंक (+5) दिए जाएंगे।
- यदि CUET UG में किसी प्रश्न के सभी विकल्प सही हैं, तो प्रश्न का उत्तर देने वाले सभी उम्मीदवारों को पांच अंक (+5) दिए जाएंगे।
- यदि कोई भी विकल्प सही नहीं है या कोई प्रश्न गलत पाया जाता है या उसे हटा दिया जाता है, तो उस प्रश्न का प्रयास करने वाले सभी अभ्यर्थियों को पांच अंक (+5) मिलेंगे।
NTA CUET UG Final Answer Key 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर CUET परिणाम की जांच कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
- इसके बाद, सीयूईटी परिणाम देखें” लिंक पर क्लिक करें।
- अब, CUET लॉगिन पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
- कैंडिडेट आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- फिर, नीचे दिए गए “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- आपका CUET 2024 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
- भविष्य में उपयोग के लिए CUET UG परिणाम का प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार