Abhay Pratap Singh | July 25, 2024 | 04:05 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 25 जुलाई को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएड 2024 (NEET UG 2024) के लिए संशोधित स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाकर संशोधित नीट यूजी 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट यूजी रिवाइज्ड स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी पिन की सहायता से रिवाइज्ड नीट यूजी 2024 स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
बीते मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने नीट मामले में सुनवाई के दौरान कहा था कि छात्रों के एक चयनित समूह को भौतिकी के एक प्रश्न के लिए दिए गए ग्रेस मार्क्स वापस ले लिए जाएं। जिसके बाद, एनटीए की ओर से नीट यूजी परिणाम और नीट यूजी टॉपर्स की सूची को संशोधित किया जा रहा है।
ग्रेस मार्क्स के चलते जिन 44 उम्मीदवारों के अंक बढ़कर 720 में से 720 हो गए थे, उन्हें अब नीट यूजी संशोधित स्कोरकार्ड में 5 अंक कम मिलेंगे। बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट ने 5 मई को आयोजित नीट यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा को रद्द करने से इनकार करते हुए नीट संशोधित स्कोरकार्ड जारी करने का फैसला सुनाया था।
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से नीट यूजी रिवाइज्ड स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं: