CUET PG 2024 Admit Card 2024: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 27 मार्च की परीक्षा के लिए जारी, एग्जाम शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | March 20, 2024 | 08:33 PM IST | 2 mins read
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट एग्जाम का आयोजन 11 मार्च से 28 मार्च 2024 तक एनटीए द्वारा किया जाएगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 27 मार्च को होने वाली परीक्षा के लिए सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 20204) में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना हाल टिकट देख सकते हैं।
सीयूईटी पीजी परीक्षा 27 मार्च को तीन पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 10:45 बजे तक, दूसरी पाली 12:45 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली 4:30 से 6:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली के लिए परीक्षा अवधि 1 घंटा 45 मिनट निर्धारित की गई है।
सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो आईडी जैसे आधारकार्ड या वोटर आईडी आदि अपने साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।
CUET PG Admit Card 2024: डाउनलोड करें
सीयूईजी पीजी परीक्षा 27 मार्च में भाग लेने उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सीयूईटी पीजी हाल टिकट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- सीयूईटी पीजी 27 मार्च एग्जाम एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार प्रिंटआउट निकाल लें।
CUET PG Hall Ticket 2024: एडमिट कार्ड
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा इससे पहले 21 और 23 मार्च की परीक्षा के लिए सीयूईटी पीजी 2024 हाल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार उपरोक्त चरणों का पालन कर इसे भी डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने बताया कि डाक के माध्यम से सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।
CUET PG 2024: 27 मार्च एग्जाम शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में परीक्षा पाली और विषयवार सीयूईटी पीजी एग्जाम शेड्यूल 2024 देख सकते हैं:
| परीक्षा तिथि | परीक्षा पाली-1 | परीक्षा पाली-2 | परीक्षा पाली-3 |
|---|---|---|---|
|
27 मार्च |
|
|
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’