CUET PG 2026 City Slip: सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप 8, 9, 10 मार्च की परीक्षा के लिए जारी, एडमिट कार्ड जल्द
Saurabh Pandey | March 2, 2026 | 07:48 AM IST | 1 min read
यदि किसी उम्मीदवार को CUET PG 2026 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने में कठिनाई होती है, तो वे 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 8, 9 और 10 मार्च, 2026 को होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षाओं के लिए शहर की सूचना पर्ची जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
सीयूईटी पीजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
CUET PG 2026 City Slip: सिटी स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं।
- सीयूईटी पीजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
- अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- अब सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
CUET PG 2026: एडमिट कार्ड बाद में होगा जारी
एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि यह सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं है। यह परीक्षा केंद्र के शहर आवंटन की अग्रिम सूचना है, ताकि उम्मीदवारों को सुविधा हो। CUET PG 2026 का एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।
CUET PG 2026 Exam: परीक्षा तिथि
राष्ट्रीय परीक्ष एजेंसी (एनटीए) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में 157 विषयों के लिए सीयूईटी पीजी का आयोजन करेगी। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न शहरों में 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।
सीयूईटी पीजी परीक्षाएं प्रतिदिन दो-तीन शिफ्टों में सीबीटी मोड में आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं प्रत्येक शिफ्ट 90 मिनट की होगी। परीक्षा मुख्यतः अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में होगी, इसके अलावा 41 भाषा विषय, एम.टेक/उच्च विज्ञान का विषय, जो पूरी तरह से अंग्रेजी में होगा, आचार्य विषय और हिंदू अध्ययन विषय भी अंग्रेजी और हिंदी में होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार