Saurabh Pandey | February 26, 2026 | 09:01 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप एक ही नहीं हैं। परीक्षा तिथि से तीन से चार दिन पहले बोर्ड द्वारा CUET PG परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए निर्धारित शहर की जानकारी सिटी स्लिप पर दी जाएगी।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी) 2026 की एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg के माध्यम से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
सीयूईटी पीजी एडवांस सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करना होगा। सीयूईटी पीजी परीक्षा 6 मार्च से 27 मार्च 2026 तक चलेगी।
सीयूईटी पीजी परीक्षा 157 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में देश भर के विभिन्न शहरों में 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। एनटीए ने 6 मार्च और 7 मार्च 2026 को परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर सूची जारी कर दी है।
यदि किसी उम्मीदवार को CUET PG 2026 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने में कठिनाई होती है, तो वे 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर हमें ईमेल कर सकते हैं।