Trusted Source Image

UP DElEd Result: यूपी डीएलएड सेमेस्टर 1, 3 का रिजल्ट btcresult.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें

Saurabh Pandey | February 26, 2026 | 06:12 PM IST | 1 min read

यूपी डीएलएड के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट btcresult.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

ऐसे छात्र जो एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं उनके पास अगले सेमेस्टर की परीक्षा में भाग लेकर पास होने का मौका रहेगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
ऐसे छात्र जो एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं उनके पास अगले सेमेस्टर की परीक्षा में भाग लेकर पास होने का मौका रहेगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ने यूपी डीएलएड (बीटीसी) प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। पिछले वर्ष के अंत में परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल btcresult.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे छात्र जो एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं उनके पास अगले सेमेस्टर की परीक्षा में भाग लेकर पास होने का मौका रहेगा। इसके साथ ही उम्मीदवार अगले 1 महीने तक स्क्रूटिनी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटिनी का मौका केवल एक बार ही दिया जाएगा।

UP DElEd Result: स्कोरकार्ड विवरण

  1. छात्र का पूरा नाम और रोल नंबर
  2. नामांकन संख्या और जन्म तिथि
  3. अभिभावक का नाम
  4. विषयवार प्राप्त अंक
  5. कुल अंक और प्रतिशत
  6. पास/अनुत्तीर्ण स्थिति
  7. बैक पेपर की स्थिति (यदि लागू हो)
  8. परीक्षा केंद्र का विवरण और शहर

UP DElEd Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल btcresult.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, "यूपी डीएलएड प्रथम या तृतीय सेमेस्टर परिणाम 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और नामांकन संख्या दर्ज करें।
  4. अब सबमिट या रिजल्ट देखें बटन पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. अब सभी विवरणों की जांच करें, पीडीएफ डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।

Also read BPSC Prosecution Officer Notification 2026: बीपीएससी अभियोजन अधिकारी भर्ती नोटिफिकेशन जारी, भरे जाएंगे 300 पद

UP DElEd Result: उम्मीदवारों के आंकड़े

डीएलएड 2024 बैच के प्रथम सेमेस्टर में रजिस्टर्ड 1,84,576 उम्मीदवारों में से 1,01,279 यानी 57 प्रतिशत छात्र फेल हो गए हैं, जबकि केवल 43 प्रतिशत (78,125) ही उत्तीर्ण हो सके। शेष छात्रों में 3,525 अनुपस्थित रहे, 1,334 का परिणाम अपूर्ण है, 309 का परिणाम रोका गया और 4 छात्र अनुचित साधनों के प्रयोग में पकड़े गए।

डीएलएड 2023 बैच के तीसरे सेमेस्टर का प्रदर्शन बेहतर रहा। यहां रजिस्टर्ड 1,44,493 में से 1,42,973 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 1,10,264 यानी 77 प्रतिशत प्रशिक्षु सफल रहे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications