CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी आवेदन फॉर्म में सुधार का आज आखिरी मौका, pgcuet.samarth.ac.in पर करें बदलाव
Santosh Kumar | February 13, 2024 | 03:04 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार सीयूईटी पीजी 2024 के लिए आवेदन पत्र में मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और स्थायी पते में कोई बदलाव नहीं कर सकते हैं।
नई दिल्ली: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी 2024) के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार करने का आज आखिरी मौका है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे पंजीकरण फॉर्म में सुधार के लिए आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर निर्धारित क्षेत्रों में सुधार कर सकते हैं।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
उम्मीदवार CUET PG 2024 पंजीकरण फॉर्म में केवल निर्धारित क्षेत्रों में बदलाव कर सकते हैं। इनमें उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, पीडब्ल्यूबीडी स्थिति, चयनित विश्वविद्यालय आदि शामिल हैं। आवेदक मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और स्थायी पते में कोई बदलाव नहीं कर सकता है। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक साइट पर जारी नोटिस में सुधार क्षेत्रों का पूरा विवरण देख सकते हैं।
उम्मीदवारों को 13 फरवरी रात 11:50 बजे तक सुधार करने की अनुमति है। इसके बाद, किसी भी परिस्थिति में एनटीए द्वारा विवरण में कोई सुधार नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त शुल्कका भुगतान संबंधित उम्मीदवार द्वारा क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से किया जाएगा।
CUET PG 2024: आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया
CUET PG 2024 के आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- 'Sign In'' टैब पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- CUET PG 2024 आवेदन पत्र प्रदर्शित किया जाएगा।
- विशेष फ़ील्ड में सुधार करें और Submit पर क्लिक करें।
- परिवर्तन देखें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।
सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी है। ऐसे में अगर आपके आवेदन पत्र में किसी भी जानकारी में कोई त्रुटि है तो उसे ठीक करने के लिए आपके पास 13 फरवरी तक ठीक कर सकते हैं।
एनटीए की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011 4075 9000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को cuet-pg@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।
अगली खबर
]CUET UG 2024 आवेदन प्रक्रिया 19 फरवरी से होगी शुरू, हाइब्रिड मोड में परीक्षा का आयोजन: रिपोर्ट
आपको बता दें कि सीयूईटी यूजी परीक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी, जामिया, जेएनयू, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी समेत देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल