CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 16 से 20 मार्च के लिए जारी, एडमिट कार्ड 7 मार्च
Santosh Kumar | March 6, 2024 | 11:51 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 11 से 28 मार्च तक 3 पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा देश और देश के बाहर 24 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 16 से 20 मार्च के बीच होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in के माध्यम से शहर सूचना पर्ची की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा एनटीए द्वारा 11 से 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
एनटीए ने इससे पहले 11 से 15 मार्च के बीच होने वाली परीक्षाओं के लिए 4 मार्च को शहर सूचना पर्ची जारी की थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
शहर सूचना पर्ची में परीक्षा की तारीख, परीक्षा की पाली और शहर के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र के दौरान चुने गए विषय की डीटेल शामिल है। इसकी मदद से परीक्षा के लिए यात्रा और आवास की आवश्यक व्यवस्था कर सकते हैं। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 7 मार्च को जारी किया जाएगा।
CUET PG City Intimation Slip 2024: कैसे डाउनलोड करें
सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- Homepage पर CUET PG City Intimation Slip 2024 डाउनलोड करने के लिए Login पर क्लिक करें।
- यहां अपना आवेदन संख्या, पासवर्ड और सत्यापन पिन डालकर पोर्टल पर लॉगिन करें।
- सीयूईटी पीजी 2024 शहर सूचना पर्ची जांचें और डाउनलोड करें।
एनटीए ने 27 फरवरी को सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए शेड्यूल किया जारी है जो आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। बता दें कि CUET PG 2024 परीक्षा तीन पालियों में भारत और देश के बाहर 24 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एनटीए द्वारा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
जारी अधिसूचना के अनुसार, किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल या cuet-pg@nta.ac.in पर मेल भी कर सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
अगली खबर
]CUET UG 2024 परीक्षा कार्यक्रम में होंगे बदलाव, लोकसभा चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद अंतिम फैसला
वे सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuetug.ntaonline.in के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। एनटीए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा 15 से 31 मई के बीच आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी