Santosh Kumar | March 4, 2024 | 09:32 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा 15 से 31 मई के बीच तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के नतीजे 30 जून को जारी किए जाएंगे।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBook
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी यूजी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चालू है। इस बीच खबर आ रही है कि सीयूईटी यूजी परीक्षा शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। यूजीसी के चेयरमैन और अध्यक्ष जगदीश कुमार ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सीयूईटी यूजी परीक्षा के कार्यक्रम पर निर्णय लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद लिया जाएगा। बता दें कि एनटीए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, इस साल सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा 15 से 31 मई के बीच आयोजित की जाएगी।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | CA-Aug | Preparation Strategy
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
यूजीसी प्रमुख ने कहा, "एनटीए द्वारा घोषित तारीखें अस्थायी हैं। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद, एनटीए सीयूईटी-यूजी की तारीखों को अंतिम रूप देगा। अस्थायी रूप से, परीक्षा 15 मई से आयोजित करने का प्रस्ताव है।" बता दें कि CUET UG के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 मार्च को समाप्त होगी। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuetug.ntaonline.in के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
उम्मीदवार 28 से 29 मार्च के बीच आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। सीयूईटी यूजी परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, तेलुगु, तमिल, पंजाबी, मराठी, गुजराती, असमिया, उड़िया, मलयालम, कन्नड़ और उर्दू सहित 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए शहरों की घोषणा 30 अप्रैल को की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मई के दूसरे सप्ताह में आने की संभावना है। साथ ही परीक्षा के नतीजे 30 जून को जारी किए जाएंगे।
Also readCUET PG 2024: सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप आज होगी जारी, ये है डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके सीयूईटी यूजी 2024 के लिए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं-
उम्मीदवार किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए एनटीए की हेल्पलाइन नंबर 011 4075 9000 पर कॉल या cuet-ug@nta.ac.in पर मेल भी कर सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।