Santosh Kumar | March 4, 2024 | 08:20 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीएसई 2024 परीक्षा इस बार 26 मई को होगी। उम्मीदवार 5 मार्च शाम 6 बजे तक आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) कल यानी 5 मार्च से यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in से तुरंत आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को फॉर्म भरने से पहले कुछ महत्वपूर्ण दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी सीएसई 2024 परीक्षा इस बार 26 मई को आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा महीने भर चलने वाली रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 मार्च शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। साथ ही उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 6 से 12 मार्च तक खुली रहेगी।
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पहले ओटीआर पंजीकरण करना होगा। इसके तहत अभ्यर्थियों को फोटो अपलोड करते समय आयोग के दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। जो इस प्रकार है-
यूपीएससी सीएसई परीक्षा 2024 के लिए आवेदकों को 100 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा। हालांकि, महिलाओं, एससी, एसटी और शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। ऑफलाइन भुगतान मोड आज यानी 4 मार्च को बंद हो जाएगा, जबकि ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की सुविधा 5 मार्च शाम 6 बजे तक जारी रहेगी।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण करने वाले आवेदकों के पास केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
आयु सीमा की बात करें तो, पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2024 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों की मदद से UPSC CSE Prelims 2024 के लिए आवेदन करना कर सकते हैं।