CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र सुधार विंडो की अंतिम तिथि कल, सीमित विवरण में करें बदलाव
Santosh Kumar | February 12, 2024 | 03:14 PM IST | 1 min read
सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी है।
नई दिल्ली: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी 2024) के लिए आवेदन सुधार विंडो की कल आखिरी तारीख है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे पंजीकरण फॉर्म में सुधार के लिए आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर निर्धारित क्षेत्रों में सुधार कर सकते हैं।
उम्मीदवार CUET PG 2024 पंजीकरण फॉर्म में केवल निर्धारित क्षेत्रों में बदलाव कर सकते हैं। इनमें उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, पीडब्ल्यूबीडी स्थिति, चयनित विश्वविद्यालय आदि शामिल हैं। आवेदक मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और स्थायी पते में कोई बदलाव नहीं कर सकता है। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक साइट पर जारी नोटिस में सुधार क्षेत्रों का पूरा विवरण देख सकते हैं।
सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी है। ऐसे में अगर आपके आवेदन पत्र में किसी भी जानकारी में कोई त्रुटि है तो उसे ठीक करने के लिए आपके पास 13 फरवरी तक ठीक कर सकते हैं।
CUET PG 2024: आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया
CUET PG 2024 के आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- 'Sign In'' टैब पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- CUET PG 2024 आवेदन पत्र प्रदर्शित किया जाएगा।
- विशेष फ़ील्ड में सुधार करें और Submit पर क्लिक करें।
- परिवर्तन देखें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।
उम्मीदवारों को 13 फरवरी रात 11:50 बजे तक सुधार करने की अनुमति है। इसके बाद, किसी भी परिस्थिति में एनटीए द्वारा विवरण में कोई सुधार नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त शुल्कका भुगतान संबंधित उम्मीदवार द्वारा क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से किया जाएगा।
एनटीए की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011 4075 9000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को cuet-pg@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।
अगली खबर
]CUET UG 2024 आवेदन प्रक्रिया 19 फरवरी से होगी शुरू, हाइब्रिड मोड में परीक्षा का आयोजन: रिपोर्ट
आपको बता दें कि सीयूईटी यूजी परीक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी, जामिया, जेएनयू, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी समेत देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें