CTET Sep 2026 Correction Date: सीटेट सितंबर आवेदन पत्र में सुधार की अंतिम तिथि आज, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | June 18, 2026 | 10:45 AM IST | 2 mins read
सीटेट सितंबर 2026 आवेदन पत्र में संशोधन के लिए करेक्शन विंडो 15 जून से खुली हुई है। अभ्यर्थी 18 जून 2026 तक अपने आवेदन में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सीटेट सितंबर 2026 (CTET September 2026) आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया आज बंद कर दी जाएगी। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ के माध्यम से अपने आवेदन में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
सीटेट सितंबर 2026 करेक्शन विंडो 15 जून से सक्रिय है, जो 18 जून के बाद निष्क्रिय हो जाएगी। आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि सुधार की यह सुविधा केवल एक बार दी जाएगी। एक बार जमा की गई फीस किसी भी स्थिति में वापस नहीं की जाएगी और न ही भविष्य की किसी परीक्षा के लिए समायोजित की जाएगी।
निर्धारित तिथि के बाद किसी भी स्थिति में सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी। करेक्शन विंडो बंद होने के बाद परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी स्लिप और फिर प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप में परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर/ जिला और परीक्षा तिथि व समय की जांच कर सकेंगे।
Also read SSC CGL Tier-II Final Answer Key 2026: एसएससी सीजीएल टियर 2 फाइनल आंसर की ssc.gov.in पर जारी
सितंबर 2026 सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। परीक्षार्थियों को अपने सीटेट हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। सीटेट सितंबर 2026 परीक्षा 6 सितंबर को दो पालियों में पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “ऑनलाइन सुधार की सुविधा सीटीईटी की वेबसाइट पर 15 जून से 18 जून तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान, कैंडिडेट्स अपनी जानकारी और कोर्स में बदलाव कर सकते हैं।” अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए ctet.nic.in या www.cbse.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
सीटेट परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रत्येक पेपर में कुल 150 अंकों के लिए 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। सीटीईटी परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। पेपर-1 (कक्षा 1-5) और पेपर-2 (कक्षा 6-8) 2 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए कराई जाएगी। सीटेट परीक्षा ऑफलाइन (पेन एवं पेपर) मोड में आयोजित की जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम