CTET July 2024: सीटेट आवेदन पत्र में सुधार करने का आज आखिरी मौका, जानें संपादन योग्य विवरण
Santosh Kumar | April 12, 2024 | 10:08 AM IST | 1 min read
सीटीईटी परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित की जाएगी। पेपर 1 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि पेपर 2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (सीटेट 2024) के लिए आवेदन सुधार विंडो का आज यानी 12 अप्रैल को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक छात्र जिन्होंने 7 जुलाई को आयोजित होने वाली सीटेट परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किया है। अगर वे आवेदन पत्र में कोई त्रुटि सुधारना चाहते हैं तो आज ही सुधार सकते हैं क्योंकि सीबीएसई के नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों को आगे कोई मौका नहीं दिया जाएगा। आवेदन सुधार का पूरा विवरण इस लेख में आगे बताया गया है।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीटीईटी आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार, CTET July Exam 2024 पेपर 1 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, पेपर 2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ढाई घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा।
CTET 2024 Correction Window: इन त्रुटियों को सुधारें
उम्मीदवार सीटीईटी 2024 आवेदन सुधार सुविधा के माध्यम से सीमित विवरण संपादित कर सकेंगे। इनमें उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, लिंग, राष्ट्रीयता, रोजगार की स्थिति, जन्म तिथि, वर्ग, श्रेणी शामिल हैं। इसके साथ ही, उम्मीदवार मोबाइल नंबर, चयनित पेपर, पेपर II के लिए विषय, शैक्षणिक विवरण, परीक्षा केंद्र के लिए विकल्प, भाषा-I और या II चयनित और संस्थान के नाम में भी बदलाव कर सकते हैं।
Also read CTET Result 2024: सीबीएसई सीटेट जनवरी परिणाम ctet.nic.in पर घोषित, डायरेक्ट लिंक से देखें स्कोरकार्ड
CTET 2024 Correction Form: ऐसे करें सुधार
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीटीईटी आवेदन पत्र में हुई गलतियों को आसानी से सुधार सकते हैं-
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Correction Window: CTET July-2024 पर क्लिक करें।
- अब 'Correction Window: CTET July-2024' पर जाएं।
- नया पेज खुलेगा, यहां आवेदन संख्या, नंबर, पासवर्ड और सत्यापन पिन दर्ज करें।
- Sign in पर क्लिक करें, त्रुटियों को सुधारें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल