CTET 2026 Registration: सीटीईटी के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज, जल्द करें अप्लाई; फरवरी में होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | December 18, 2025 | 07:40 AM IST | 2 mins read
सीटेट फरवरी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को दो परीक्षा भाषा चुनने का विकल्प दिया गया है।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आज केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (CTET 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से 18 दिसंबर की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
सीबीएसई सीटेट फरवरी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर, 2025 से शुरू है। सीटेट 2026 परीक्षा 8 फरवरी को पेपर 1 (कक्षा 1 से 5) और पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित की जाएगी। सीटेट परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी सहित कुल 20 भाषाओं में होगी।
सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को सीबीएसई द्वारा सर्टिफिकेट दिया जाएगा। केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और अन्य सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों को सीटेट परीक्षा पास करना अनिवार्य है। सीटीईटी पास कैंडिडेट कक्षा 1 से 8 तक में पढ़ाने के लिए पात्र होते हैं।
सीटेट फरवरी 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य/ ओबीसी को पेपर 1 या 2 के लिए 1000 रुपये और दोनों के लिए 1200 रुपये देना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ दिव्यांग श्रेणी के आवेदकों को एक पेपर के लिए 500 रुपये तथा दोनों पेपरों के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा।
सीटीईटी 2026 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, पेपर में कुल 5 सेक्शन से कुल 150 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक दिया जाएगा। पात्रता मानदंड व परीक्षा पैटर्न से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर करने की सलाह दी गई है।
CTET 2026 Application Form: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीटेट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- ऑफिशियल सीटीईटी की वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- “ऑनलाइन अप्लाई करें” लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच