CSIR UGC NET 2024 Result: सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम csirnet.nta.ac.in पर जारी, ऐसे करें चेक
Santosh Kumar | September 12, 2024 | 10:01 PM IST | 1 min read
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 चेक करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी। एनटीए ने कल यानी 11 सितंबर को सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2024 के लिए फाइनल उत्तर कुंजी जारी की थी।
CSIR UGC NET July Result: स्कोरकार्ड डिटेल्स
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 परिणाम में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, पिता का नाम, तिथि, श्रेणी, माता का नाम, अधिकतम अंक, पेपर, प्रत्येक पेपर में प्राप्त अंक और प्रतिशत, सुरक्षित अंकों का प्रतिशत जैसे विवरण शामिल हैं।
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 परीक्षा देश भर के 187 शहरों में स्थित 348 परीक्षा केंद्रों पर 2,25,335 उम्मीदवारों के लिए सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 1,63,529 उम्मीदवार शामिल हुए थे। एनटीए ने 9 अगस्त को सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी।
यूजीसी नेट परीक्षा 2024 प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज आपत्तियों के आधार पर एनटीए ने अब परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। बता दें कि सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई 2024 को आयोजित की गई थी।
CSIR UGC NET 2024 Result: ऐसे देखें परिणाम
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 परिणाम की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, CSIR UGC NET 2024 Result Link पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें अंकों की गणना जांच करें और आगे के लिए डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं