CSIR NET December 2024 Result: सीएसआईआर नेट दिसंबर रिजल्ट csirnet.nta.ac.in पर जल्द, नॉर्मलाइजेशन मेथड जानें
Abhay Pratap Singh | April 8, 2025 | 12:32 PM IST | 2 mins read
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 दिसंबर परीक्षा परिणाम के साथ-साथ सीएसआईआर यूजीसी नेट फाइनल आंसर की और कट ऑफ अंक आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के नतीजे जारी किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद CSIR UGC NET 2025 दिसंबर सत्र परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 दिसंबर परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 दिसंबर सत्र परीक्षा के परिणाम के साथ-साथ सीएसआईआर यूजीसी नेट फाइनल आंसर की और कट ऑफ अंक आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के लिए म 33% तथा एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए 25% का न्यूनतम बेंचमार्क है। भाग A, B और C के लिए कोई अलग कट-ऑफ नहीं होगा।
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 दिसंबर सत्र की परीक्षाएं 28 फरवरी से 2 मार्च, 2025 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 प्रोविजनल आंसर की 11 मार्च को जारी की गई थी, जिस पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 14 मार्च तक समय दिय गया था।
CSIR NET Normalization Process 2024: सामान्यीकरण प्रक्रिया
- कई पालियों के प्रश्नपत्रों के लिए, विभिन्न पालियों में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त कच्चे अंक एनटीए स्कोर (प्रतिशत) में परिवर्तित कर दिए जाएंगे।
- बहु-शिफ्टों के लिए प्रतिशतांक भिन्न होने की स्थिति में, सभी अभ्यर्थियों के लिए उस श्रेणी हेतु पात्रता कट-ऑफ न्यूनतम होगी।
- सीएसआईआर-यूजीसी नेट का परिणाम उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों के साथ प्रतिशत में घोषित किया जाएगा।
- प्रत्येक सत्र के लिए परीक्षा परिणाम रॉ स्कोर और कुल रॉ स्कोर के प्रतिशत स्कोर के रूप में तैयार किए जाएंगे।
- प्रत्येक उम्मीदवार के लिए प्रतिशत की गणना इस प्रकार की जाएगी: TP1 को उस उम्मीदवार के कुल रॉ स्कोर का प्रतिशत स्कोर मान लें।
CSIR UGC NET December 2024 exam Result: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके दिसंबर 2024 सत्र के लिए सीएसआईआर नेट रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे:
- एनटीए सीएसआईआर नेट की वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- ‘सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 दिसंबर सत्र परीक्षा परिणाम’ लिंक पर जाएं।
- आवश्यक क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें और स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा।
- सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 दिसंबर सत्र परीक्षा परिणाम डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र