CSIR NET December 2024: सीएसआईआर नेट आवेदन पत्र में सुधार का आज आखिरी मौका, जानें एग्जाम डेट, पैटर्न
Santosh Kumar | January 5, 2025 | 12:46 PM IST | 2 mins read
किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क पर कॉल कर सकते हैं या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 आवेदन सुधार विंडो आज यानी 5 जनवरी को बंद कर दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों के सीएसआईआर नेट 2024 आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है, वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in के माध्यम से अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। सीएसआईआर नेट करेक्शन विंडो 2024 उम्मीदवारों के लिए आज रात 11.59 बजे तक खुली रहेगी।
संशोधित शेड्यूल के अनुसार, सीएसआईआर नेट 2024 आवेदन पत्र सुधार विंडो 4 जनवरी को खोली गई थी। सीएसआईआर नेट 2024 परीक्षा 16 से 28 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर 2024 को शुरू हुई थी।
CSIR NET Correction Window 2024: इन विवरणों में करें सुधार
आवेदन सुधार प्रक्रिया के दौरान, अभ्यर्थी केवल जन्म तिथि, श्रेणी, पिता और माता का नाम बदल सकते हैं। उम्मीदवारों को नाम, लिंग, फोटो, हस्ताक्षर, मोबाइल, ईमेल, पता और परीक्षा शहर में बदलाव की अनुमति नहीं है।
सीएसआईआर नेट 2024 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। सीएसआईआर नेट 2024 अंग्रेजी और हिंदी भाषा में 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। सीएसआईआर नेट परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
Also read UGC NET Admit Card 2024: यूजीसी नेट दिसंबर एडमिट कार्ड 6, 7, 8 जनवरी की परीक्षा के लिए जारी
CSIR NET Exam Date 2025: सीएसआईआर नेट एग्जाम टाइम
सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 परीक्षा में कुल 5 टेस्ट पेपर शामिल हैं: गणितीय विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीवन विज्ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान, और रासायनिक विज्ञान। गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन लागू होगा।
सीएसआईआर नेट 2024 दिसंबर परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी – सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। उम्मीदवार नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
सीएसआईआर नेट परीक्षा एनटीए द्वारा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), भारतीय कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए हर साल दो सत्रों में आयोजित की जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग