Santosh Kumar | January 5, 2025 | 10:41 AM IST | 2 mins read
अभ्यर्थी आज रात 11:59 बजे तक सीटेट आंसर-की 2024 पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें प्रति प्रश्न 1000 रुपये शुल्क देना होगा।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आज यानी 5 जनवरी को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 2024 की प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों को लगता है कि सीबीएसई द्वारा जारी आंसर-की में कोई गलती है, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के जरिए इसे चुनौती दे सकते हैं। बोर्ड जल्द ही सीटेट रिजल्ट दिसंबर 2024 जारी कर सकता है।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट परीक्षा का 20वां संस्करण 14 दिसंबर, 2024 को देश भर के 136 शहरों में दो पालियों में हुआ। पेपर-II सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि पेपर-I दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया गया था।
सीबीएसई ने सीटेट दिसंबर 2024 की आंसर-की 1 जनवरी 2025 को जारी की थी। अभ्यर्थी आज रात 11:59 बजे तक सीटेट आंसर-की 2024 पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें प्रति प्रश्न 1000 रुपये शुल्क देना होगा।
बिना शुल्क या किसी अन्य माध्यम (जैसे ईमेल/पत्र) से उठाई गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। सीटेट आंसर-की को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को सहायक दस्तावेजों के वैध प्रमाण के साथ प्रश्न अपलोड करने होंगे।
Also readCTET 2024 Answer Key (Out) Live: सीटेट आंसर की जारी, आपत्ति शुल्क, डाउनलोड लिंक, रिजल्ट डेट जानें
सीबीएसई सीटेट आंसर की 2024 पर दर्ज आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा जांच करने के बाद सीटेट फाइनल आंसर की 2024 जारी करेगा, जिसके आधार पर सीटेट दिसंबर रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, बोर्ड अधिकारी ने बताया है कि सीटेट रिजल्ट दिसंबर 2024 7 जनवरी तक जारी किया जा सकता है. उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर चेक कर सकेंगे।
सीटीईटी स्कोरकार्ड 2024 पीडीएफ में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, विषयवार अंक, कुल अंक, रैंक, अन्य विवरण होंगे। सीटेट परीक्षा देश भर के 136 शहरों में दो पालियों में आयोजित की गई थी।