CSIR NET Admit Card 2024: सीएसआईआर नेट दिसंबर एडमिट कार्ड csirnet.nta.ac.in पर जारी, 28 फरवरी से एग्जाम
Santosh Kumar | February 25, 2025 | 09:01 PM IST | 2 mins read
सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 सत्र की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in के माध्यम से सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। परीक्षा 28 फरवरी से 2 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
सीएसआईआर नेट परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी में सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी। सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
CSIR NET Admit Card 2024: परीक्षा में 5 विषय शामिल
सीएसआईआर नेट 2024 परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। एनटीए ने सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 परीक्षा का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है।
वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) नेट 2024 परीक्षा में 5 विषय हैं: केमिकल साइंसेज, पृथ्वी, वायुमंडल, महासागर और ग्रह विज्ञान, लाइफ साइंसेज, मैथेमैटिकल साइंसेज, फिजिकल साइंसेज शामिल है।
Also read CSIR NET December 2024: सीएसआईआर नेट दिसंबर सिटी इंटिमेशन स्लिप csirnet.nta.ac.in पर जारी
CSIR NET 2024 Admit Card: सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- पेज पर आवश्यक विवरण और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण की जांच करें।
सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने या परीक्षा के संबंध में किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]UGC NET December Result 2024: एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट जारी, ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
यूजीसी नेट 2024 दिसंबर सत्र के लिए आयोजित परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल