सीएसआईआर नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।
Santosh Kumar | February 20, 2025 | 08:27 AM IST
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर 2024 दिसंबर सत्र की परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in के माध्यम से सीएसआईआर सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए सीएसआईआर नेट दिसंबर सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
सीएसआईआर नेट एग्जाम सिटी स्लिप 2024 में उम्मीदवार के परीक्षा शहर, केंद्र से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। इसके बाद, उम्मीदवारों का सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड 2024 जारी किया जाएगा।
एनटीए द्वारा सीएसआईआर नेट यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 28 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित की जाएगी। सीएसआईआर नेट परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा तिथि | विषय का नाम | शिफ्ट-1 | शिफ्ट-2 |
---|---|---|---|
28.02.2025 | मैथमैटिकल साइंसेज | सुबह 9 से दोपहर 12 बजे | -- |
अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज | -- | दोपहर 3 से शाम 6 बजे | |
केमिकल साइंसेज | -- | दोपहर 3 से शाम 6 बजे | |
01.03.2025 | लाइफ साइंसेज | सुबह 9 से दोपहर 12 बजे | -- |
लाइफ साइंसेज | -- | दोपहर 3 से शाम 6 बजे | |
02.03.2025 | फिजिकल साइंसेज | सुबह 9 से दोपहर 12 बजे | -- |
सीएसआईआर नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
सीएसआईआर नेट 2024 एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है, इसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एनटीए परीक्षा से 2-3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करेगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीएसआईआर नेट दिसंबर 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) नेट 2024 परीक्षा में 5 विषय हैं: केमिकल साइंसेज, पृथ्वी, वायुमंडल, महासागर और ग्रह विज्ञान, लाइफ साइंसेज, मैथेमैटिकल साइंसेज, फिजिकल साइंसेज शामिल है।
सीएसआईआर नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड करने या परीक्षा के संबंध में किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।