Bihar Police Constable Result 2024: बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट csbc.bihar.gov.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | November 14, 2024 | 03:36 PM IST | 1 min read
अधिकारियों के अनुसार, 1833387 ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया और 1195101 इसमें शामिल हुए। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे पीईटी के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली : सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल्स (सीएसबीसी) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार पुलिस कांस्टेबल स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने व्यक्तिगत लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
Bihar Police Constable Result 2024: पीईटी परीक्षा जल्द
अधिकारियों के अनुसार, 1833387 ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया और 1195101 इसमें शामिल हुए। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं वे पीईटी के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं। इसके लिए तारीखें जल्द ही उपलब्ध होंगी।
Bihar Police Constable Result 2024: चार चरणों में होगी भर्ती
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक मानक परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षा
Bihar Police Constable Result 2024: अंतिम चयन सूची
बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट घोषित होने के बाद शारीरिक परीक्षा (PST/PET) की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा और फिर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।
Bihar Police Constable Result 2024: कोटिवार आरक्षण
| आरक्षण कोटि | आरक्षण कोटि कोड |
सिपाही |
|---|---|---|
|
सामान्य वर्ग (गैर आरक्षित) (GEN) |
1 |
8556 |
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) |
7 |
2140 |
|
अनुसूचित जाति (SC) |
2 |
3400 |
|
अनुसूचित जनजाति (ST) |
3 |
228 |
|
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) |
4 |
3842 |
|
पिछड़ा वर्ग (BC) (56 ट्रांसजेन्डर सहित) |
5 |
2570 |
|
पिछड़े वर्गों की महिलाएँ (BCW) |
6 |
655 |
|
कुल योग |
-------------- |
21,391 |
Bihar Police Constable 2024: परीक्षा विवरण
बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा राज्य के 38 जिलों में 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के समय से 1.5 घंटे पहले सुबह 10:30 बजे परीक्षा स्थल में प्रवेश करने की अनुमति दी गई थी। ओएमआर शीट सील होने के बाद उन्हें बाहर जाने की इजाजत दी गई। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, वाईफाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर और घड़ियों पर प्रतिबंध लगाया था।
अगली खबर
]UP Police Constable Result 2024 Live: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट इस दिन होगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट, कट-ऑफ
सीएम योगी के अक्टूबर में यूपी पुलिस भर्ती रिजल्ट 2024 जारी करने के निर्देश के बावजूद अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए 48 लाख अभ्यर्थी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी