Bihar Police Result 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 21391 चयनित उम्मीदवारों के लिए जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | May 9, 2025 | 09:00 PM IST | 2 mins read
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा विज्ञापन संख्या 01/2023 के अंतर्गत बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल (BSAP) के पद भरने के लिए आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने आज यानी 9 मई को 21391 चयनित उम्मीदवारों के लिए बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। कैंडिडेट सीएसबीसी की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अंतिम रूप से चयनित अभ्यथियों की सूची और कटऑफ अंकों की जांच कर सकते हैं।
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2025 का फाइनल परिणाम 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, सर्विस (बिहार पुलिस/बीएसएपी) और आवंटित जिला व यूनिट जैसे विवरण शामिल हैं। उम्मीदवार बिहार पुलिस कांस्टेबल मेरिट सूची 2025 में कोटिवार कटऑफ अंकों की भी जांच कर सकते हैं।
केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा इस भर्ती अभियान के तहत सामान्य वर्ग से 8556 उम्मीदवारों, ईडब्ल्यूएस वर्ग से 2140 उम्मीदवारों, एससी वर्ग से 3400 कैंडिडेट, एसटी वर्ग से 225 और पिछड़ा वर्ग (BC) (56 ट्रांसजेंडर सहित) से 2570 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसके अलावा, 655 पिछड़े वर्ग की महिलाओं (BCW) को शामिल किया गया है।
Also read UP Police Exam Fake Candidate: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार
Bihar Police Constable Cut off: कैटेगरी-वाइज फाइनल कटऑफ
- गैर-गृह रक्षक कोटि - सामान्य वर्ग (महिला/पुरुष) के लिए 68 अंक, ईडब्ल्यूएस के लिए 58, एससी के लिए 50, एसटी के लिए 54, ईबीसी के लिए 58, बीसी के लिए 62 (ट्रांसजेंडर-54), और बीसी महिला के लिए 58 अंक है।
- गृह रक्षक कोटि - सामान्य महिला/पुरुष (गृह रक्षक कोटि) के लिए कटऑफ अंक 42 है।
- जन्मतिथि कटऑफ - चयनित अभ्यर्थियों की जन्मतिथि कटऑफ की जानकारी मेरिट लिस्ट पीडीएफ से जांच सकते हैं।
Bihar Police Constable Final Result 2025: कैसे मेरिट सूची डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल मेरिट सूची पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध (Advt. No. 01/2023) संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई विंडो खुलेगी जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
- कैंडिडेट Ctrl + F की सहायता से अपने रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी