CLAT 2026 Admit Card: क्लैट यूजी, पीजी एडमिट कार्ड consortiumofnlus.ac.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | November 22, 2025 | 05:03 PM IST | 2 mins read
भारत के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLU) में बीए, एलएलबी और एलएलएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए CLAT परीक्षा आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली : कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) यूजी, पीजी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
क्लैट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अपने वैलिड पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) यूजी, पीजी के लिए एडमिट कार्ड 7 दिसंबर 2025 तक डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। एनएलयू का कंसोर्टियम डाक के माध्यम से CLAT 2026 एडमिट कार्ड नहीं भेजेगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक पोर्टल से सीधे अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
Clat admit card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
CLAT 2026 एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा केंद्र का विवरण, परीक्षा समय, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा में उपस्थित होने के निर्देश होंगे।
Clat admit card 2026: डाउनलोड प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर CLAT 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अब अपने डैशबोर्ड पर प्रदर्शित हॉल टिकट देखें और डाउनलोड करें।
- CLAT 2026 एडमिट कार्ड की एक प्रति प्रिंट करें।
- परीक्षा के दिन से पहले सभी विवरणों को ध्यान से चेक करें।
CLAT 2026: परीक्षा तिथि
क्लैट 2026 परीक्षा 7 दिसंब को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए अतिरिक्त 40 मिनट का समय दिया जाएगा। सत्यापन के लिए परीक्षा हॉल में पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।
CLAT 2026 परीक्षा पांच प्रमुख खंडों में होगी- अंग्रेजी भाषा, तार्किक तर्क, कानूनी तर्क, सामान्य ज्ञान और समसामयिक मामले, मात्रात्मक तकनीकें।
CLAT 2026: मार्किंग स्कीम
CLAT 2026 परीक्षा में 120 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा, बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा, और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।
अगली खबर
]MPESB Exam 2025: स्टेनोग्राफर, एसआई और ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती के लिए नई परीक्षा तिथि जारी, निर्देश जानें
एमपीईएसबी ने सूबेदार (स्टेनोग्राफर) एवं सहायक उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025, सुबेदार एवं उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 और ग्रुप 2 (सब ग्रुप 3) संयुक्त भर्ती परीक्षा-2025 की तिथियों को संशोधित किया है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें