CISF Constable Fire Admit Card 2024: सीआईएसएफ फायरमैन एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | December 16, 2024 | 12:23 PM IST | 1 min read
सीआईएसएफ फायरमैन एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सीआईएसएफ कांस्टेबल (फायर) भर्ती 2024 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) और दस्तावेज सत्यापन (डीवी) राउंड के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in के माध्यम से सीआईएसएफ कांस्टेबल फायर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सीआईएसएफ फायरमैन एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। सीआईएसएफ ने पीईटी/पीएसटी/डीवी का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है।
CISF Fireman Admit Card 2024: देश भर के 35 केंद्रों पर टेस्ट
जारी अधिसूचना के अनुसार, पीईटी/पीएसटी/डीवी 24 दिसंबर 2024 से 20 जनवरी 2025 तक देश भर के 35 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। नोटिस में कहा गया है कि सीआईएसएफ एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जाएंगे।”
इस भर्ती अभियान के तहत कांस्टेबल (फायर) के 1,130 पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार पीईटी/पीएसटी/डीवी में सफल होंगे, उन्हें लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा ओएमआर/सीबीटी मोड में होगी।
CISF Fireman Admit Card Sarkari Result: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीआईएसएफ फायरमैन एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Login ऑप्शन पर क्लिक करें।
- सीआईएसएफ फायरमैन एडमिट कार्ड लिंक ओपन करें।
- यहां लॉगिन विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- सीआईएसएफ कांस्टेबल फायर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें विवरण की जांच करें और इसे डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल