ICSE Improvement Result 2024: सीआईएससीई आईसीएसई इंप्रूवमेंट रिजल्ट जारी, cisce.org से करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | August 10, 2024 | 08:02 AM IST | 1 min read
सीआईएससीई की तरफ से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, बोर्ड ने 1 से 12 जुलाई, 2024 के बीच आईसीएसई या 10वीं की सुधार परीक्षा आयोजित की थी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने आईसीएसई (10वीं) इम्प्रूवमेंट रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार सीआईएससीई आईसीएसई (कक्षा 10वीं) की इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
सीआईएससीई आईसीएसई या 10वीं इम्प्रूवमेंट रिजल्ट 2024 चेक करने और डाउनलोड के लिए छात्रों को कोर्स, अपने इंडेक्स नंबर और यूआईडी का उपयोग करना होगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि केवल उन विषयों या पेपरों के लिए जिनमें उम्मीदवार सुधार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, दोनों परीक्षाओं में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त दो अंकों में से जो अधिक होगा उसे उम्मीदवार के लिए अंतिम अंक के रूप में दिखाया जाएगा।
ICSE Improvement Result 2024: डिजिलॉकर पर भी रिजल्ट
आईसीएसई 10वीं इम्प्रूवमेंट रिजल्ट 2024 डिजी-लॉकर पर 12 अगस्त से उपलब्ध होंगे। डिजिलॉकर एप पर आईसीएसई इम्प्रूवमेंट रिजल्ट देखने के लिए परीक्षार्थियों को इंडेक्स नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
ICSE Improvement Result 2024: डाउनलोड का तरीका
- सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
- होमपेज पर आईसीएसई सुधार परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब अपना परिणाम चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आईसीएसई सुधार परिणाम 2024 की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
ICSE Improvement Result 2024: परीक्षा तिथि
सीआईएससीई की तरफ से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, बोर्ड ने 1 से 12 जुलाई, 2024 के बीच आईसीएसई या 10वीं की सुधार परीक्षा आयोजित की थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई