Saurabh Pandey | August 7, 2024 | 11:11 AM IST | 2 mins read
आईएससी इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए छात्रों को दिए गए कैप्चा कोड के साथ अपने इंडेक्स नंबर और यूआईडी की आवश्यकता होगी। आईएससी 2024 रीचेक रिजल्ट एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध नहीं होंगे।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने आईएससी (12वीं) सुधार परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आईएससी सुधार में जो उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, वे अब सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org के माध्यम से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
New: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Don't Miss: Foreign Universities in India
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
आईएससी इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए छात्रों को दिए गए कैप्चा कोड के साथ अपने इंडेक्स नंबर और यूआईडी की आवश्यकता होगी। आईएससी 2024 रीचेक रिजल्ट एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध नहीं होंगे।
सीआईएससीई स्कूलों के प्रमुखों से अनुरोध किया है कि वे छात्रों को आईएससी वर्ष 2024 सुधार परीक्षा में प्राप्त उनके अंकों के बारे में सूचित करें। परिणामों के संबंध में किसी भी प्रश्न के लिए, स्कूल CISCE हेल्पडेस्क से helpdesk@citce.org पर संपर्क कर सकते हैं या 1800-203-2414 पर कॉल कर सकते हैं।
आईएससी या कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 35% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को उत्कृष्ट माना जाता है, जबकि 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को बहुत अच्छे की श्रेणी में रखा जाता है।
बता दें कि आईएससी सुधार परीक्षा 2024 1 से 16 जुलाई तक आयोजित की गई थी, जबकि आईसीएसई सुधार परीक्षा 1 से 12 जुलाई तक आयोजित की गई थी। सीआईएससीई ने 6 मई को ISC, ICSE 2024 रिजल्ट घोषित किया था