CGSSB PAT-PVPT Results 2026: सीजी पीएटी, पीवीपीटी रिजल्ट व फाइनल आंसर-की जारी, लेकेश्वर पटेल ने किया टॉप

Santosh Kumar | July 30, 2026 | 11:45 AM IST | 1 min read

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के प्रस्तावों के आधार पर बोर्ड द्वारा पीएटी 2026 प्रवेश परीक्षा 28 जून को आयोजित की गई।

सीजीएसएसबी ने पीएटी, पीवीपीटी रिजल्ट व फाइनल आंसर-की के संबंध में अधिसूचना जारी की है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (सीजीएसएसबी) ने प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) और प्री वेटनरी एंड पोल्ट्री टेस्ट (पीवीपीटी) 2026 का रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। सीजीएसएसबी ने पीएटी, पीवीपीटी रिजल्ट व फाइनल आंसर-की के संबंध में अधिसूचना जारी की है।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के प्रस्तावों के आधार पर बोर्ड द्वारा पीएटी 2026 प्रवेश परीक्षा 28 जून को आयोजित की गई।

बोर्ड ने मैथ्स, बायो और एग्रीकल्चर ग्रुप के सभी सेट की फाइनल आंसर की अपलोड की है। अब, काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है। योग्य उम्मीदवारों को डीवी और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

CGSSB PAT-PVPT Results 2026: लेकेश्वर पटेल ने किया टॉप

इस एंट्रेंस एग्जाम की मॉडल आंसर की के बारे में दावों और आपत्तियों का समाधान करने के बाद, विषय विशेषज्ञों ने फाइनल आंसर की तैयार की। फाइनल आंसर की और एंट्रेंस एग्जाम के नतीजे वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।

सभी उम्मीदवारों के नतीजे सीजीएसएसबी (पहले व्यापम) की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार प्रोफाइल में लॉग इन करके अपने नतीजे देख सकते हैं। लेकेश्वर पटेल ने 123 अंकों के साथ पीएटी-पीवीपीटी परीक्षा में टॉप किया है।

Also read CG SET 2026 Exam: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, लास्ट डेट 17 अगस्त, 4 अक्टूबर में एग्जाम

CG PAT-PVPT Result 2026: टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची

सीजी पीएटी और पीवीपीटी रिजल्ट में टॉप करने वाले 10 उम्मीदवारों की जानकारी नीचे दी गई टेबल में दी गई है-

रैंक

अभ्यर्थी का नाम

श्रेणी

जेंडर कुल मार्क्स

1

लेकेश्वर पटेल

ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)

पुरुष

123.000

2

दुर्गेश देशमुख

ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)

पुरुष

121.000

3

डिम्मी देवांगन

ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)

महिला

120.000

4

अनुज

सामान्य

पुरुष

120.000

5

हिमांशु यादव

ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)

पुरुष

119.000

6

रोशनी साहू

ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)

महिला

119.000

7

व्योमेश साहू

ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)

पुरुष

119.000

8

अदिति देवांगन

ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)

महिला

118.000

9

भारती साहू

ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)

महिला

118.000

10

भावना देवांगन

ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)

महिला

117.000

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]