Santosh Kumar | July 24, 2026 | 12:04 PM IST | 1 min read
जनरल कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन फीस ₹350, ओबीसी के लिए ₹250और एससी/एसटी/पीडबल्यूडी कैंडिडेट्स के लिए ₹200 तय की गई है।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (सीजी व्यापम) ने सीजी सेट 2026 (छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम आवेदन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए पात्रता तय करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है।
आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और उम्मीदवार 17 अगस्त तक अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं। समय-सीमा के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षा 4 अक्टूबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
जनरल कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन फीस ₹350, ओबीसी के लिए ₹250 और एससी/एसटी/पीडबल्यूडी कैंडिडेट्स के लिए ₹200 तय की गई है। सीजी सेट 2026 आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है।
सीजी सेट 2026 पेपर-1 सामान्य शिक्षा-शास्त्र (जनरल पेडागोजी) पर आधारित होगा, जबकि पेपर-2 में संबंधित विषय से जुड़े सवाल होंगे। दोनों पेपरों में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
सीजी सेट 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 अगस्त शाम 5:00 बजे तक है। उम्मीदवार 18 से 20 अगस्त को शाम 5 बजे तक अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को होगी।
पेपर-I सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक और पेपर-II दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक होगा। एडमिट कार्ड 28 सितंबर को जारी होने की संभावना है। सीजी सेट राज्य भर के 10 ज़िला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।
यूजीसी नेट परीक्षा जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति, असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर नियुक्ति व पीएचडी में एडमिशन और सिर्फ पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने की आयोजित की जाती है।
Abhay Pratap Singh