Trusted Source Image

Bihar DCECE Counselling 2026: बिहार पैरा मेडिकल काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, 30 जुलाई से चॉइस फिलिंग, सीट आवंटन

Saurabh Pandey | July 29, 2026 | 03:50 PM IST | 1 min read

बिहार DCECE PM/PMM 2026 के नतीजे घोषित होने के बाद बोर्ड ने ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया है, जिसके लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू होगी।

बोर्ड ने काउंसलिंग शेड्यूल, चॉइस-फिलिंग प्रोसेस, सीट मैट्रिक्स और एडमिशन से जुड़े अन्य निर्देशों के बारे में पूरी जानकारी साझा की है। (आधिकारिक वेबसाइट)
बोर्ड ने काउंसलिंग शेड्यूल, चॉइस-फिलिंग प्रोसेस, सीट मैट्रिक्स और एडमिशन से जुड़े अन्य निर्देशों के बारे में पूरी जानकारी साझा की है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के तहत बिहार सरकार के विभिन्न सरकारी अस्पतालों और मान्यता प्राप्त सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में पैरा-मेडिकल (इंटरमीडिएट लेवल) और पैरा-मेडिकल (सेकेंडरी लेवल) कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है।

जो उम्मीदवार डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा परीक्षा में पास हुए हैं, वे अब पैरा-मेडिकल कोर्स में उपलब्ध सीटों के लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। सीटों के लिए आवंटन के लिए चॉइस फिलिंग 30 जुलाई 2026 से शुरू होगी।

ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया वन-टाइम है। इसलिए अगर कोई अभ्यर्थी पहले राउंड में चॉइस फिलिंग नहीं करते हैं तो वैसे सभी अभ्यर्थी को अगले राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए दोबारा चॉइस फिलिंग का मौका नहीं दिया जाएगा। अंतिम रूप से भरे गई चॉइसेस की सूची सीट आवंटन से पहले अभ्यर्थी के पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेजी जाएगी। वैसे सभी अभ्यर्थी का, जिन्होंने निर्धारित अंतिम तिथि तक चॉइस फिलिंग किया है, मेरिट-कम-विकल्प के आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा।

Also read IIM Amritsar EMBA Programme: आईआईएम अमृतसर ने की एग्जिक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम के छठे बैच की शुरुआत

Bihar DCECE Counselling 2026: काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल
काउंसलिंग तिथि
बोर्ड की वेबसाइट पर रैंक कार्ड जारी होना
पहले ही अपलोड कर दिया गया है
वेबसाइट पर सीट मैट्रिक्स पोस्ट होना
29 जुलाई 2026
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की शुरुआत
30 जुलाई 2026
सीट आवंटन और लॉकिंग के लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि
6 अगस्त 2026
पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम का प्रकाशन
11 अगस्त 2026
आवंटन पत्र डाउनलोड करने की तिथि
11 अगस्त 2026 से 22 अगस्त 2026
पहले राउंड के लिए दस्तावेज सत्यापन और नामांकन/प्रवेश
16 अगस्त 2026 से 22 अगस्त 2026
दूसरे राउंड की सीट आवंटन परिणाम का प्रकाशन
31 अगस्त 2026
आवंटन पत्र डाउनलोड करने की तिथि
31 अगस्त 2026 से 9 सितंबर 2026
दस्तावेज सत्यापन और नामांकन/प्रवेश
3 सितंबर 2026 से 9 सितंबर 2026
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications