CGSSB 2nd Level Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में स्टोर कीपर, वाहन चालक सहित 295 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | August 11, 2026 | 05:11 PM IST | 2 mins read
सीजीएसएसबी द्वितीय स्तरीय लिखित परीक्षा 2026 के ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ के अंतर्गत स्टोर कीपर, वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, मैकेनिक एवं वॉचरूम ऑपरेटर के लिए द्वितीय स्तरीय लिखित भर्ती परीक्षा (NSSK26) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी ही। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर 11 अगस्त से अप्लाई कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 295 पदों को भरा जाएगा, जिसमें स्टेशन ऑफिसर (एसआई) के 21, वाहन चालक के 14, वाहन चालक कम ऑपरेटर के 86, फायरमैन के 117, स्टोर कीपर के 32, मैकेनिक के 2, वाचरूम ऑपरेटर के 19 और वायरलैस ऑपरेटर (संविदा) के 4 पद शामिल हैं।
आवेदक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी, 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। पद के अनुसार पात्रता मानदंड अलग-अलग है।
CGSSB Tier-II Written Recruitment Exam 2026 Online Application: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजीएसएसबी टियर 2 लिखित भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक cgssb.cgstate.gov.in/Post?PostID=NSSK26ONLINE पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, भर्ती संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
- सबमिट करें और भरे गए आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
सीजीएसएसबी सेकेंड लेवल लिखित भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 350 रुपये, ओबीसी को 250 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 200 रुपये का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के उम्मीदवार vyapameg.cgstate.gov.in पर विजिट करने और छत्तीसगढ़ एनएसएसके नोटिफिकेशन 2026 जांचने की सलाह दी गई है।
CGSSB NSSK 2026: शेड्यूल
नीचे सारणी में भर्ती शेड्यूल जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | विवरण | तिथि व समय |
|---|---|---|
|
1. |
द्वितीय स्तरीय लिखित परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की प्रारंभिक तिथि |
11 अगस्त 2026 (मंगलवार) |
|
2. |
द्वितीय स्तरीय लिखित परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि |
7 सितंबर 2026 (सोमवार), शाम 5:00 बजे तक |
|
3. |
परीक्षा की संभावित तिथि |
22 नवंबर 2026 (रविवार) |
|
4. |
परीक्षा का समय |
पूर्वाह्न 10:00 से 12:15 बजे तक |
|
5. |
प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि |
16 नवंबर 2026 (सोमवार) |
|
6. |
परीक्षा केंद्र |
रायपुर |
अगली खबर
]IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली सीईपी ने डेटा साइंस एंड एआई सर्टिफिकेट प्रोग्राम के चौथे बैच के लिए प्रवेश शुरू किए
यह कार्यक्रम डेटा साइंटिस्ट और एआई विशेषज्ञ बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों, टेक्नोलॉजी एवं एनालिटिक्स प्रोफेशनल्स, इंजीनियरों, टेक्नोलॉजिस्ट, छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए तैयार किया गया है,
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम