Trusted Source Image

CGPSC Main Exam 2024 Date Revised: सीजी पुलिस सूबेदार, एसआई, प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की संशोधित तिथि जारी

Abhay Pratap Singh | August 10, 2026 | 07:55 PM IST | 2 mins read

सीजीपीएससी सूबेदार-एसआई-प्लाटून कमांडर भर्ती 2024 के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

सीजी पुलिस सूबेदार एसआई परीक्षा 2024 के माध्यम से कुल 341 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी पुलिस सूबेदार एसआई परीक्षा 2024 के माध्यम से कुल 341 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आज सूबेदार/ उप निरीक्षक कैडर/ प्लाटून कमांडर परीक्षा 2024 के लिए मुख्य परीक्षा की संशोधित तिथियां जारी कर दी हैं। सीजी पुलिस सूबेदार एसआई 2024 मेन्स एग्जाम का आयोजन अब 2, 3 एवं 4 नवंबर 2026 किया जाएगा। पहले यह परीक्षा अक्टूबर 2026 में आयोजित होनी थी।

सीजीपीएससी सूबेदार-एसआई-प्लाटून कमांडर भर्ती 2024 के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2024 के लिए प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट 4 अगस्त को जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 341 पद भरे जाएंगे।

आयोग ने 10 अगस्त को जारी आधिकारिक सूचना में कहा कि, “25 अक्टूबर 2026 को शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित होने के कारण 24, 25 एवं 26 अक्टूबर की तिथि में परिवर्तन करते हुए सूबेदार, एसआई, प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन अब 2, 3 और 4 नवंबर को किया जाएगा।”

Also readSSB Constable Tradesman 2026: एसएसबी कांस्टेबल ट्रेडमैन पीईटी/पीएसटी एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें

मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए अलग से ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाकर करना होगा। इस संबंध में सूचना उचित समय पर अलग से दी जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए सीजीपीएससी की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।

सीजीपीएससी की सूबेदार, एसआई, प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2024 के प्रारंभिक परिणाम में NEWS, SPACE RANI, MANBAS, HE RAM और BHAKT PRAHLAD जैसे नाम सामने आने के बाद काफी विवाद खड़ा हो गया। हालांकि, आयोग ने स्पष्ट किया कि रिजल्ट में प्रदर्शित नाम ऑनलाइन आवेदन में भरे गए नाम ही हैं।

CGPSC Subedar, SI, Platoon Commander 2024 Main Exam: संशोधित परीक्षा तिथि

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जांच सकते हैं:

  • सीजीपीएससी की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
  • सूबेदार, एसआई, प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा - तिथि लिंक पर क्लिक करें।
  • एक पीडीएफ ओपन होगी।
  • उम्मीदवार मुख्य परीक्षा तिथि जांचें और इसे डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications