CGSOS Board Exam DateSheet 2024: सीजीएसओएस बोर्ड एग्जाम 2024 कक्षा 10 व 12 की डेटशीट जारी, पूरी डिटेल देखें
Abhay Pratap Singh | January 17, 2024 | 02:21 PM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। हाईस्कूल की परीक्षा 11 मार्च 2023 से प्रारंभ होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (सीजीएसओएस) ने कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। CGSOS Board Exam 2024 में सम्मिलित होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट sos.cg.nic.in पर जाकर परीक्षा से जुड़ा पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10) 11 मार्च से 3 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, उच्च माध्यमिक परीक्षा (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 9 मार्च से 6 अप्रैल 2024 तक किया जाएगा। वहीं, राज्य में प्रैक्टिकल परीक्षाएं 6 अप्रैल 2024 तक संपन्न कराने की बात कही गई है।
दोनों कक्षाओं की परीक्षा दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि यदि परीक्षा के समय शासन द्वारा कोई अवकाश या स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है तो भी परीक्षाएं अपने समय के अनुसार ही संचालित होगी। छात्र प्रायोगिक परीक्षा तिथि एवं समय की जानकारी अपने परीक्षा केंद्र से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।
Also read HP My School-My Pride Campaign: हिमाचल सरकार ने की 'माई स्कूल-माई प्राइड' अभियान की शुरुआत
CGSOS Board Exam DateSheet 2024: डाउनलोड करें
परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- सीजीएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर ‘सीजीएसओएस बोर्ड परीक्षा 2024 डेट शीट’ पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवार 10वीं व 12वीं की डेटशीट देख सकते हैं।
- पेज डाउनलोड कर छात्र भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
पिछले वर्ष CGSOS कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 65,557 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 62,051 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं, कक्षा 12वीं में कुल 37,471 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से सिर्फ 34,161 छात्र उपस्थित हुए थे।
अगली खबर
]IAF Agniveer Recruitment 2024: भारतीय वायुसेना अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण शुरू, 6 फरवरी अंतिम तिथि
एआईएफ अग्निवीर पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार गणित, फिजिक्स व अंग्रेजी विषय के साथ कक्षा 12वीं पास हो। साथ ही 12वीं की परीक्षा न्यूनतक 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी