CGPSC SET 2025: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा का इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन स्थगित, जल्द जारी होगी नई तिथि

Press Trust of India | September 17, 2026 | 08:51 AM IST | 1 min read

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 के तहत विभिन्न विभागों के पदों के लिए निर्धारित दस्तावेज सत्यापन एवं इंटरव्यू शेड्यूल को स्थगित कर दिया है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार के लिए नई तारीखों की सूचना अलग से जारी की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (SET-2025) के तहत होने वाले दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। आयोग ने इस निर्णय के पीछे अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया है। यह फैसला इंटरव्यू शुरू होने की निर्धारित तिथि से ठीक चार दिन पहले लिया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सरकार के 20 विभिन्न विभागों में कुल 265 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।

सीजीपीएससी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि राज्य सेवा परीक्षा-2025 के माध्यम से विभिन्न 20 विभागों के कुल 265 पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू 20 सितंबर 2026 से 1 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाना निर्धारित था। अपरिहार्य कारणों से पूर्व में जारी दस्तावेज सत्यापन/ इंटरव्यू कार्यक्रम को स्थगित किया जाता है। दस्तावेज सत्यापन/इंटरव्यू के लिए नई तिथियों की सूचना अलग से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जारी की जाएगी।

CGPSC SET 2025: परीक्षा विवरण

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी, जिसके बाद सफल उम्मीदवारों के लिए अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर में मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी।

अभ्यर्थियों की ओर से मांग की गई थी कि 21 सितंबर से प्रस्तावित इंटरव्यू को स्थगित किया जाए। प्रभावित उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कराई जाए और स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित की जाए। इसके अलावा मूल्यांकन में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार परीक्षकों और अधिकारियों पर कार्रवाई तथा उत्तर पुस्तिकाएं निशुल्क उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई थी।

Also read UPSSSC Excise Constable Admit Card 2026: यूपी आबकारी सिपाही एडमिट कार्ड जारी, मुख्य परीक्षा 20 सितंबर को

हालांकि, सीजीपीएससी ने इससे पहले स्पष्ट किया था कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 में पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं है। आयोग ने कहा था कि प्रश्नवार और पहचान रहित मूल्यांकन प्रक्रिया अपनाई जाती है तथा मूल्यांकन विषय विशेषज्ञों के माध्यम से कराया जाता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]