Saurabh Pandey | September 17, 2026 | 07:45 AM IST | 1 min read
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो चुका है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन (IES) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 है।
आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवार को अपना आवेदन वापस लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही, आवेदन जमा करने के बाद आवेदन फॉर्म के किसी भी हिस्से में कोई सुधार या संशोधन करने की अनुमति नहीं होगी।
यूपीएससी ईएसई भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी, 2027 को 21 साल पूरी होनी चाहिए और 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी, उसका जन्म 2 जनवरी, 1997 से पहले और 1 जनवरी, 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा, 2027 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये की आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं महिला, एससी, एसटी/PwBD उम्मीदवारों को फीस के भुगतान से छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट माध्यमों से करना होगा।
कैटेगरी - I - सिविल इंजीनियरिंग
कैटेगरी - II - मैकेनिकल इंजीनियरिंग
कैटेगरी - III - इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
कैटेगरी - IV- इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेस प्रीलिम्स परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी, जबकि मुख्य परीक्षा 18 जून 2027 को होगी।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए अलग-अलग विभागों में कुल 3,279 पद भरे जाने हैं। लिखित परीक्षा 1 फरवरी को आयोजित की गई, जिसके आधार पर उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण, टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
Santosh Kumar