Trusted Source Image

UPSSSC Pharmacist Ayurvedic 2024 Admit Card: यूपी भेषजिक आयुर्वेदिक एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा कार्यक्रम जानें

Abhay Pratap Singh | September 16, 2026 | 06:04 PM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक 2024 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

आयोग ने कहा कि मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आयोग ने कहा कि मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा/2024 के तहत भेषजिक (आयुर्वेदिक) मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। पीईटी स्कोर के आधार पर मेन्स एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपी फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएसएसएससी भेषजिक आयुर्वेदिक 2024 मुख्य परीक्षा 20 सितंबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग ने कहा कि मुख्य परीक्षा के लिए कैटेगरी-वाइज निर्धारित लागू शुल्क ऑनलाइन माध्यम में जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

अभ्यर्थियों को यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक 2024 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नोटिस में कहा गया कि कैंडिडेट अपने प्रवेश पत्र आयोग के अधिकृत Android मोबाइल ऐप एवं पंजीकृत ई-मेल पर भेजे गए लिंक के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Also readUPSSSC: जूनियर असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, टाइपिंग टेस्ट के लिए 46,282 अभ्यर्थी चयनित, कट-ऑफ जारी

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। उन्हें निर्धारित परीक्षा केंद्र पर तय तिथि और समय पर वैध प्रवेश पत्र के साथ उपस्थित होना होगा। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का वैध प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

यूपीएसएसएससी भेषजिक आयुर्वेदिक मुख्य परीक्षा 2024 के माध्यम से 1002 पदों को भरा जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

UPSSSC Pharmacist Ayurvedic Admit Card 2026: डाउनलोड चरण

यूपी फार्मासिस्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://upsssc.gov.in/upssscadmitcard/admitCard.aspx?ID=MAIN पर जाएं।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें व सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • यूपी फॉर्मासिस्ट हॉल टिकट 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications