Saurabh Pandey | September 16, 2026 | 08:33 AM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपी जूनियर असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसके साथ आयोग ने कटऑफ अंक भी जारी किए हैं।
.jpg)
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का परिणाम और कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर टाइपिंग टेस्ट के लिए कुल 46,282 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसके परिणाम और कट-ऑफ अंक को आयोग द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है।
आयोग द्वारा निर्धारित श्रेणीवार कट-ऑफ अंक अनारक्षित (General), अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और ईडब्ल्यूएस - 73.50 अंक और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 66 अंक हैं।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि टंकण दक्षता परीक्षा (Typing Proficiency Test) की तिथि और संबंध में विस्तृत जानकारी अभ्यर्थियों को अलग से दी जाएगी।
यूपीएसएसएससी द्वारा विभिन्न विभागों में जूनियर असिस्टेंट के कुल 3,279 रिक्त पदों पर चयन के लिए 1 फरवरी 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।