CG PPHT ENTRANCE EXAM 2026: छत्तीसगढ़ पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, महत्वपूर्ण तिथियां जानें
Abhay Pratap Singh | March 6, 2026 | 06:56 PM IST | 2 mins read
पीपीएचटी एंट्रेंस एग्जाम 2026 का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य में बैचलर ऑफ फॉर्मेसी (बीफॉर्मेसी) और डिप्लोमा फॉर्मेसी (डीफॉर्मेसी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने आज से पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 6 अप्रैल तक सीजी पीपीएचटी एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के आवेदकों को 200 रुपये, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 100 रुपये देना होगा। पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य में बैचलर ऑफ फॉर्मेसी (बीफॉर्मेसी) और डिप्लोमा फॉर्मेसी (डीफॉर्मेसी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
Chhattisgarh PPHT Entrance Exam 2026: शैक्षणिक योग्यता
- चार वर्षीय बीफार्मेसी डिग्री पाठ्यक्रम - कक्षा 12वीं की परीक्षा मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन एवं गणित/ जैवप्रौद्योगिकी/ बायोलॉजी विषय के साथ उत्तीर्ण हो। बीफार्मेसी में प्रवेश के लिए कक्षा 12वीं में एक विषय अंग्रेजी होना अनिवार्य है।
- द्विवर्षीय डिप्लोमा फार्मेसी पाठ्यक्रम - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन एवं गणित/ जैवप्रौद्योगिकी/ बायोलॉजी विषय के साथ कक्षा 12वीं की परीक्षा पास हो।
- बैचलर आफ फॉर्मेसी (लेटरल एण्ट्री द्वितीय वर्ष) - मान्यता प्राप्त बोर्ड/ विश्वविद्यालय/ संस्था से फार्मेसी में द्विवर्षीय फार्मेसी डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र हैं।
- पास प्रतिशत - अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने कम से कम 45 प्रतिशत अंक एवं छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा दिव्यांग उम्मीदवारों ने 40 प्रतिशत अंक प्राप्त किया हो।
सीजी पीपीएचटी एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए https://vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=PPHT26ONLINE पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
CG Vyapam PPHT Entrance Exam: महत्वपूर्ण तिथियां
पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए निर्धारित कार्यक्रम की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| आवेदन शुरू | 6 मार्च, 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 6 अप्रैल, 2026 (शाम 5 बजे तक) |
| त्रुटि सुधार | 7 अप्रैल से 9 अप्रैल, 2026 (शाम 5 बजे तक) |
| परीक्षा की संभावित तिथि | 21 मई, 2026 |
| परीक्षा का समय | सुबह 10:00 बजे से 1:15 बजे तक |
| प्रवेश पत्र जारी | 11 मई, 2026 |
| परीक्षा केंद्र | 33 जिला मुख्यालय |
अगली खबर
]AI and Jobs: एआई से अभी तक नौकरियों का नुकसान नहीं, युवा कर्मचारियों की भर्ती धीमी होने के संकेत- रिपोर्ट
वास्तव में कंप्यूटर प्रोग्रामर, ग्राहक सेवा प्रतिनिधि, डेटा एंट्री ऑपरेटर, बाजार शोध विश्लेषक और वित्तीय तथा निवेश विश्लेषक जैसे पद सबसे अधिक प्रभावित व्यवसायों में शामिल हैं।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार