CG PET Admit Card 2025: सीजी पीईटी, पीपीएचटी एडमिट कार्ड vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी, जानें एग्जाम डेट
Santosh Kumar | May 2, 2025 | 11:16 AM IST | 2 mins read
सीजी व्यापम दोनों परीक्षाएं 8 मई 2025 को आयोजित करेगा। अभ्यर्थी वेबसाइट पर लॉगिन विवरण दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) ने पीईटी (प्री इंजीनियरिंग टेस्ट) और पीपीएचटी (प्री फार्मेसी टेस्ट) 2025 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीजी व्यापम ने एडमिट कार्ड के संबंध में आधिकारिक पोर्टल पर एक अधिसूचना जारी की है।
सीजी व्यापम दोनों परीक्षाएं 8 मई 2025 को आयोजित करेगा। पीईटी सुबह और पीपीएचटी दोपहर में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CG PET Admit Card 2025: एसएमएस पर भी मिलेगा एडमिट कार्ड
इसके अलावा वे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त एसएमएस में दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी मोबाइल पर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
अभ्यर्थियों को अपना मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र को लेकर किसी भी तरह की परेशानी होने पर वे हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 या 8269801982 पर सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक कॉल कर सकते हैं।
CG Vyapam Admit Card 2025: परीक्षा के लिए जरूरी दस्तावेज
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ लाना होगा। एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा। बेहतर होगा कि अभ्यर्थी परीक्षा से एक दिन पहले परीक्षा केंद्र की लोकेशन चेक कर लें।
परीक्षा शुरू होने के बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा के दिन कोई भी मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, फोटो युक्त स्कूल आईडी कार्ड) लाना अनिवार्य है।
फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी। बिना पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पीईटी और पीपीएचटी परीक्षा 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार