CCS University: युवा नौकरी की तलाश छोड़ उद्यमी बनें और रोजगार के नए अवसर पैदा करें - यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन

Press Trust of India | November 29, 2026 | 02:34 PM IST | 1 min read

राज्यपाल ने कहा कि युवाओं को अपने आसपास की समस्याओं को अवसर के रूप में देखते हुए उनके समाधान के लिए नए प्रयोग करने चाहिए।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित 'पश्चिमांचल स्टार्टअप एवं नवाचार संवाद' में आनंदीबेन शामिल हुईं। (इमेज-एक्स/CCSU)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने युवाओं से नौकरी की तलाश तक सीमित रहने के बजाय उद्यमिता अपनाकर रोजगार के नए अवसर सृजित करने का शनिवार को आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि यदि कोई युवा अपना उद्यम स्थापित कर सौ लोगों को रोजगार उपलब्ध कराता है, तो इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भी आगे बढ़ता है।

आनंदीबेन ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित 'पश्चिमांचल स्टार्टअप एवं नवाचार संवाद' को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के लिए प्रत्येक शिक्षित युवा को सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरी उपलब्ध कराना संभव नहीं है, ऐसे में स्वरोजगार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने विश्वविद्यालयों से विद्यार्थियों के नवाचारों को प्रयोगशालाओं तक सीमित न रखने और उन्हें व्यावसायिक स्वरूप देने के लिए उद्योगपतियों, निवेशकों तथा वित्तीय संस्थानों से जोड़ने की व्यवस्था करने का आह्वान किया।

Also read UPPSC PCS Prelims Result 2025: यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट रद्द, मेंस और इंटरव्यू होगा दोबारा

राज्यपाल ने कहा कि युवाओं को अपने आसपास की समस्याओं को अवसर के रूप में देखते हुए उनके समाधान के लिए नए प्रयोग करने चाहिए। असफलता से निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

पटेल ने विश्वविद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए उपलब्ध सीमित भूमि का बेहतर उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में पांच से दस मंजिला भवन बनाकर प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर केंद्रों और अन्य आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा सकता है।

उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर, खड़गपुर और मद्रास जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ राज्य विश्वविद्यालयों की शोध एवं प्रौद्योगिकी साझेदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया जिससे संयुक्त शोध परियोजनाओं को गति मिलेगी और विद्यार्थियों को नवाचार के बेहतर अवसर मिलेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]