CBSE Recruitment 2026: सीबीएसई ग्रुप ए, बी और सी भर्ती के लिए टियर-1 परीक्षा शेड्यूल जारी, 31 जनवरी से एग्जाम
Santosh Kumar | December 30, 2025 | 02:45 PM IST | 1 min read
सीबीएसई डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा परीक्षा 2026 के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो आज रात 11:59 बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव है।
नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने ग्रुप ए, बी, और सी भर्ती 2026 के लिए टियर-1 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीबीएसई डीआरक्यू 2026 परीक्षा 31 जनवरी से 1 फरवरी तक अलग-अलग सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी। डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा परीक्षा 2026 के तहत कुल 124 पदों के लिए है, जिसमें असिस्टेंट सेक्रेटरी, असिस्टेंट प्रोफेसर, अकाउंट्स ऑफिसर, जूनियर असिस्टेंट, आदि पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है।
सीबीएसई डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा परीक्षा 2026 के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो आज रात 11:59 बजे तक एक्टिव है। जिन उम्मीदवारों ने एप्लीकेशन में कोई गलती की है, वे इस दौरान एडिटेबल डिटेल्स में बदलाव कर सकते हैं।
अधिसूचना के अनुसार, टियर-I परीक्षा केंद्र, परीक्षा शहर और एडमिट कार्ड के बारे में जानकारी उम्मीदवारों को उनके एप्लीकेशन लॉगिन के ज़रिए सही समय पर दी जाएगी। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए बोर्ड की वेबसाइट चेक करते रहें।
CBSE Recruitment 2026: सीबीएसई भर्ती टियर 1 शेड्यूल
बोर्ड द्वारा आयोजित सीबीएसई टियर-I भर्ती 2026 परीक्षा निम्नलिखित तारीखों पर होगी-
| एग्जाम डेट |
पोस्ट कोड |
पद का नाम |
परीक्षा समय |
|---|---|---|---|
|
31 जनवरी 2026 |
01/25 |
असिस्टेंट सेक्रेटरी |
सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |
|
31 जनवरी 2026 |
02/25 |
असिस्टेंट प्रोफेसर एवं डायरेक्टर (अकादमिक) |
सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |
|
31 जनवरी 2026 |
03/25 |
असिस्टेंट प्रोफेसर एवं डायरेक्टर (ट्रेनिंग) |
सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |
|
31 जनवरी 2026 |
04/25 |
असिस्टेंट प्रोफेसर एवं डायरेक्टर (स्किल एजुकेशन) |
सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |
|
31 जनवरी 2026 |
05/25 |
अकाउंट्स ऑफिसर |
सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |
|
31 जनवरी 2026 |
07/25 |
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर |
सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |
|
31 जनवरी 2026 |
06/25 |
सुपरिटेंडेंट |
दोपहर 2:00 से 4 बजे तक |
|
1 फरवरी 2026 |
08/25 |
जूनियर अकाउंटेंट |
सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |
|
1 फरवरी 2026 |
09/25 |
जूनियर अस्सीटेंट |
सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक |
अगली खबर
]SSC GD Constable Exam 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए अप्लाई करने का कल अंतिम दिन, जानें करेक्शन डेट
एसएससी द्वारा यह भर्ती अभियान सीएपीएफ, एसएसएफ और असम राइफल्स में कांस्टेबल (जीडी) और राइफलमैन (जीडी) पदों सहित कुल 25,487 वैकेंसी के लिए चलाया जा रहा है। एप्लीकेशन प्रोसेस 1 दिसंबर को शुरू हुआ।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी