CTET Result 2024: सीबीएसई सीटेट जनवरी परिणाम ctet.nic.in पर घोषित, डायरेक्ट लिंक से देखें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | February 15, 2024 | 05:57 PM IST | 1 min read
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) जनवरी 2024 की मार्कशीट और प्रमाणपत्र डिजीलॉकर के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) जनवरी 2024 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर देख सकते हैं। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर का उपयोग करके सीबीएसई सीटेट जनवरी परिणाम की जांच कर सकते हैं।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट परीक्षा 21 जनवरी को आयोजित की गई थी। इसके लिए बोर्ड पहले ही प्रोविजनल आंसर की जारी कर चुका है। वहीं, अब CTET Result 2024 के नतीजों के साथ सीबीएसई कट-ऑफ और फाइनल आंसर की भी जारी करेगा।
CTET Result 2024: ऐसे चेक करें परीक्षा का परिणाम
अभ्यर्थी CTET Result 2024 की जांच करने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।
- सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- Homepage पर 'CTET JANUARY - 2024 Result' पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां फिर से 'CTET JANUARY - 2024 Result' पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करें, रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- CTET Result 2024 चेक करें और इसे सेव करें।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) जनवरी 2024 की अंकतालिकाएं और प्रमाणपत्र डिजीलॉकर के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। बोर्ड ने कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के डिजीलॉकर खाते बनाए जाएंगे और उन्हें सीबीएसई के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त होंगे।
आपको बता दें कि सीटेट परीक्षा के लिए कुल 26,93526 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से करीब 84 फीसदी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल पंजीकृत उम्मीदवारों में से 9,58,193 पेपर 1 (कक्षा 1-5) के लिए थे जबकि 17,35,333 पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) के लिए थे।
अगली खबर
]CUET UG 2024 आवेदन प्रक्रिया 19 फरवरी से होगी शुरू, हाइब्रिड मोड में परीक्षा का आयोजन: रिपोर्ट
आपको बता दें कि सीयूईटी यूजी परीक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी, जामिया, जेएनयू, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी समेत देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम