CBSE Compartment Result 2024: सीबीएसई कक्षा 10 कम्पार्टमेंट परिणाम जल्द cbse.nic.in पर होगा जारी
Abhay Pratap Singh | August 4, 2024 | 04:48 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई कक्षा 10 कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद छात्रों को परिणाम डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जल्द ही सीबीएसई कक्षा 10 कम्पार्टमेंट परिणाम 2024 जारी किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर सीबीएससी कक्षा 10 कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2024 की जांच कर सकेंगे।
सीबीएसई कक्षा 10 कम्पार्टमेंट परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की आवश्यकता होगी। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक नतीजों की तिथि और समय की आधिकारिकतौर पर घोषणा नहीं की है।
इस साल, सीबीएसई कक्षा 10 की कम्पार्टमेंट परीक्षाएं 15 जुलाई से 22 जुलाई 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया गया था। उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए परीक्षा अवधि के अलावा पंद्रह मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया था।
Also read CBSE Compartment Result 2024: सीबीएसई कक्षा 12 कम्पार्टमेंट परिणाम cbse.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
सीबीएसई कक्षा 10 के नतीजे 13 मई 2024 को जारी किए गए थे। सीबीएसई हाई स्कूल 2024 परीक्षा में कुल 93.06 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। सीबीएसई क्लास 10 रिजल्ट 2024 में लड़कियों का पास प्रतिशत 94.75% और लड़कों का पास प्रतिशत 92.71% दर्ज किया गया था।
CBSE Class 10 Compartment Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से सीबीएसई कक्षा 10 पूरक परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध परिणाम टैब पर क्लिक करें।
- अब, ‘सीबीएसई कक्षा 10 कम्पार्टमेंट परिणाम 2024’ पर क्लिक करें।
- छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
- अपना परिणाम देखने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
- सीबीएसई कक्षा 10 कम्पार्टमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
CBSE Class 10 Compartment Result 2024: परिणाम जारी
सीबीएसई ने 2 अगस्त को कक्षा 12 कम्पार्टमेंट परिणाम results.cbse.nic.in पर जारी कर दिया है। सीबीएससी सप्लीमेंट्री क्लास 12th रिजल्ट 2024 में कुल 29.78% (37,957 विद्यार्थी) स्टूडेंट उत्तीर्ण हुए, जिनमें से 27.90% लड़के और 33.47% लड़कियां शामिल हैं।
अगली खबर
]IBPS RRB Clerk Admit Card 2024: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी, डाउनलोड करें
आईबीपीएस आरआरबी सीआरपी XIII 2024 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, स्कैन किए गए हस्ताक्षर सहित अन्य विवरण देख सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई