Abhay Pratap Singh | August 2, 2024 | 05:40 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई कक्षा 12 सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 में कुल 37,957 (29.78%) छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा में 1,27,473 विद्यार्थी उपस्थित हुए थे।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई कक्षा 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। पूरक परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in पर जाकर सीबीएसई इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2024 की जांच कर सकते हैं।
Explore: Online JEE & NEET Test Series, Courses & Study Materials
New: CBSE Practical Exam Date Sheet 2027
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
सीबीएससी कक्षा 12वीं पूरक परीक्षा परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। लॉगिन विंडो में छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा, सीबीएससी सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2024 डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध है।
सीबीएससी सप्लीमेंट्री इंटर रिजल्ट 2024 में छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 29.78% दर्ज किया गया है। जिनमें से 27.90% लड़के और 33.47% लड़कियां शामिल हैं। इस साल, लड़कों की तुलना में लड़कियों का पास प्रतिशत 5.57% अधिक रहा। इस परीक्षा में कुल 1,27,473 विद्यार्थी उपस्थित हुए थे, जिनमें से सिर्फ 37,957 स्टूडेंट ही पास हुए हैं।
सीबीएसई द्वारा पूरक परीक्षाओं का आयोजन 15 जुलाई से 22 जुलाई तक किया गया था। सीबीएसई कम्पार्टमेंट परीक्षा 2024 के लिए 15,397 स्कूलों के कुल 1,31,396 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा पास करने के लिए विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे।
इस साल, सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12 % था, जबकि कक्षा 12वीं परीक्षा में 87.98 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
सीबीएसई कम्पार्टमेंट परिणाम 2024 की जांच करने के लिए छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में 27 जुलाई को एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से सिविल सेवा की तैयारी कर रहे तीन विद्यार्थी डूब गए थे, मुखर्जी नगर में एक अन्य छात्र की करंट लगने से मौत हो गई थी।
Press Trust of India