CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा मधुमेह पीड़ित छात्रों के लिए खास निर्देश, चॉकलेट लाने की छूट
Santosh Kumar | February 9, 2024 | 11:23 AM IST | 1 min read
बोर्ड की आधिकारिक गाइडलाइन के अनुसार, टाइप-1 डायबिटीज वाले छात्र पारदर्शी बैग या बॉक्स में विशिष्ट वस्तुएं ला सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने टाइप-1 मधुमेह पीड़ित छात्रों के लिए विशेष दिशानिर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने परीक्षा अनुभव को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से मधुमेह पीड़ित छात्रों को परीक्षा स्थल पर पारदर्शी पानी की बोतलें, फल, चॉकलेट समेत कई चीजें ले जाने की अनुमति दी है।
बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक दिशानिर्देश जारी किया है। बोर्ड के अनुसार, टाइप -1 मधुमेह पीड़ित छात्रों को परीक्षा हॉल में विशिष्ट वस्तुओं को पारदर्शी थैली या बॉक्स में सुरक्षित रूप से संग्रहीत करने की अनुमति दी जाएगी।
छात्रों को शुगर टेबलेट्स, चॉकलेट, कैंडी, केले, सेब, संतरे जैसे फल, सैंडविच और उच्च-प्रोटीन आहार जैसे स्नैक आइटम, साथ ही निर्धारित दवाएं और 500 मिलीलीटर पानी की बोतल लाने की अनुमति होगी।
इसके अतिरिक्त, पीड़ित छात्रों को CBSE Board Exam 2024 में ग्लूकोमीटर, ग्लूकोज परीक्षण स्ट्रिप्स, निरंतर ग्लूकोज मॉनिटरिंग (सीजीएम) मशीनें, फ्लैश ग्लूकोज मॉनिटरिंग (एफजीएम) मशीनें और इंसुलिन पंप भी लाने की अनुमति है।
CBSE Board Exams 2024 कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए CBSE Board Admit Card पहले ही जारी कर दिया है।
Also read CBSE Admit Card 2024: सीबीएसई 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड 2024 जारी, जानें डाउनलोड करने की प्रक्रिया
एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। नियमित छात्र यूजर आईडी, पासवर्ड और सुरक्षा पिन जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, बोर्ड ने छात्रों को संबंधित स्कूलों से एडमिट कार्ड प्राप्त करने का निर्देश दिया है। छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि एडमिट कार्ड पर स्कूल प्रिंसिपल के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी